पवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस, पासपोर्ट विवाद में FIR
News In Short
- कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने असम CM हिमंता की पत्नी पर तीन पासपोर्ट के आरोप लगाए हैं।
- आरोप है कि रिनिकी भुइयां सरमा के पास UAE, मिस्र और एंटीगुआ-बारबुडा के पासपोर्ट हैं।
- हिमंता की पत्नी ने पवन खेड़ा और गौरव गोगोई के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।
- FIR के अगले दिन 07 मार्च को असम पुलिस की टीम दिल्ली में खेड़ा के आवास पर पहुंची।
- खेड़ा घर पर मौजूद नहीं थे, दिल्ली पुलिस असम पुलिस की मदद कर रही है।
News In Detail
पासपोर्ट विवाद से पुलिस कार्रवाई तक
असम विधानसभा चुनाव 2026 से ठीक पहले एक बड़ा सियासी तूफान उठ गया है। मामला पासपोर्ट, प्रॉपर्टी और कानूनी कार्रवाई का है। कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा ने रविवार 05 अप्रैल को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा के पास तीन अलग-अलग देशों के पासपोर्ट हैं।
ये देश UAE (संयुक्त अरब अमीरात), मिस्र और एंटीगुआ-बारबुडा हैं। खेड़ा ने यह भी आरोप लगाया कि दुबई में दो संपत्तियां और कई मुखौटा कंपनियों (जिनका अस्तित्व केवल कागजों हो) में भी पूंजी लगाई गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह सब जानकारी CM हिमंता के चुनावी हलफनामे में नहीं दी गई।
खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीखे सवाल उठाते हुए कहा कि, जिस नेता की पूरी राजनीति मुसलमानों के खिलाफ नफरत पर टिकी हो, उनकी पत्नी दो मुस्लिम देशों के पासपोर्ट कैसे रख सकती हैं।
खेड़ा ने यह भी पूछा कि क्या रिनिकी सरमा के पास भारतीय पासपोर्ट भी है। यह सवाल इसलिए अहम है क्योंकि भारत में दोहरी नागरिकता की कानूनी अनुमति नहीं है।
हिमंता का पलटवार: AI और पाकिस्तानी ग्रुप पर आरोप
CM हिमंत बिस्वा सरमा ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह नकार दिया। उन्होंने कहा कि ये दावे दुर्भावनापूर्ण, मनगढ़ंत और राजनीतिक रूप से प्रेरित झूठ हैं। हिमंता ने सोमवार 06 मार्च को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह भी दावा किया कि, खेड़ा और सांसद गौरव गोगोई ने जो दस्तावेज पेश किए, वे एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप पाकिस्तानीज इन अजमान से हासिल किए गए थे।
सरमा ने कहा कि पिछले 10 दिनों में उस पाकिस्तानी चैनल ने असम चुनाव पर कम से कम 11 टॉक शो किए, जो पहले कभी नहीं हुए। उनका आरोप था कि हर शो में यही निष्कर्ष निकाला गया कि कांग्रेस को जीतना चाहिए। सरमा ने कहा कि असली UAE पासपोर्ट की फोटो को मॉर्फ कर उनकी पत्नी की तस्वीर लगाई गई।
सरमा ने दस्तावेजों में कई तकनीकी गड़बड़ियां भी गिनाईं। जैसे, पासपोर्ट में उपनाम आधिकारिक Sharma की जगह Sarma लिखा था। UAE पहचान पत्र (ID) में जन्म वर्ष और ID सीक्वेंस मेल नहीं खाते थे। इसी तरह एंटीगुआ-बारबुडा पासपोर्ट में प्रिंटेड एक्सपायरी डेट और MRZ (मशीन रीडेबल जोन) में अंतर था।
रिनिकी भुइयां सरमा ने खुद अपनी प्रतिक्रिया X (पूर्व ट्विटर) पर देते हुए कहा कि, आपकी सिर्फ तपस्या में ही नहीं, AI (Artificial Intelligence) जेनरेशन और फोटोशॉपिंग में भी कमी रह गई। उन्होंने साफ कहा कि वे आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर करेंगी।
FIR के बाद असम पुलिस दिल्ली में
हिमंता की पत्नी रिनिकी ने पवन खेड़ा और गौरव गोगोई के खिलाफ असम में FIR (प्रथम सूचना रिपोर्ट) दर्ज कराई। CM सरमा ने खुद कहा कि उन्हें भरोसा है कि पुलिस सही धाराओं में केस दर्ज करेगी। उन्होंने बताया कि BNS (भारतीय न्याय संहिता) के तहत फर्जी दस्तावेजों से चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश में उम्रकैद तक का प्रावधान है।
FIR दर्ज होने के अगले दिन यानी 07 अप्रैल को असम पुलिस की एक टीम दिल्ली में पवन खेड़ा के आवास पर पहुंच गई। कानूनी प्रावधान के मुताबिक जब एक राज्य की पुलिस दूसरे राज्य में जाती है, तो उसे वहां की स्थानीय पुलिस को सूचित करना जरूरी है।
इस नियम के पालन में असम पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सूचित किया। इसके बाद दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी असम पुलिस की टीम की सहायता के लिए मौके पर पहुंचे।
खेड़ा घर पर नहीं मिले
असम पुलिस जब खेड़ा के आवास पर पहुंची तब वे वहां मौजूद नहीं थे। उनके न मिलने के बाद आगे की कार्रवाई जारी रहने की उम्मीद है। यह मामला अब सिर्फ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस तक सीमित नहीं रहा। यह राजनीतिक आरोप अब पुलिस और अदालत के दायरे में आ चुका है।
चुनावी मौसम में बड़ा दांव
यह पूरा विवाद असम विधानसभा चुनाव 2026 की गहमागहमी के बीच उठा है। कांग्रेस पहले से ही CM हिमंता को घेरने की कोशिश में थी। राहुल गांधी ने हिमंता को "ॉसबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री तक कहा था। इस पासपोर्ट मुद्दे ने सियासत को और गरमा दिया।
दूसरी तरफ BJP ने इसे विपक्ष का घटिया प्रोपेगेंडा बताते हुए कांग्रेस पर पाकिस्तान के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया।
असम में 04 मई को नतीजे आने हैं। ऐसे में यह मुद्दा आने वाले हफ्तों में और तूल पकड़ सकता है। सच क्या है, यह जांच और अदालत ही तय करेगी।
यह खबर क्यों जरूरी है?
यह खबर कई वजहों से महत्वपूर्ण है। पहली बात, यह सीधे चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता से जुड़ी है। अगर किसी सत्ताधारी नेता के परिवार पर विदेशी संपत्ति और पासपोर्ट के आरोप हैं, तो जनता को जानने का अधिकार है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत सूचना और अभिव्यक्ति की आजादी जनतंत्र का आधार है।
दूसरी बात यह डिजिटल युग में AI और फोटोशॉप से बनाए जाने वाले फर्जी दस्तावेजों के खतरे को भी उजागर करती है। अगर BJP का दावा सही है कि दस्तावेज AI से बनाए गए थे, तो यह सोशल मीडिया पर फेक न्यूज की बड़ी समस्या की ओर इशारा करता है।
तीसरी बात एक राज्य की पुलिस का दूसरे राज्य में जाकर कार्रवाई करना संघीय ढांचे और पुलिस शक्ति से जुड़े अहम सवाल उठाता है। नागरिकों को यह समझना जरूरी है कि कानूनी प्रक्रियाएं कैसे काम करती हैं।
कुल मिलाकर यह खबर राजनीति, कानून, डिजिटल नैतिकता और नागरिक अधिकारों के मेल से बनी है।
FAQ
- पवन खेड़ा ने असम CM हिमंता की पत्नी पर क्या आरोप लगाए हैं?
कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा ने 5 अप्रैल 2026 को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि असम CM हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा के पास UAE, मिस्र और एंटीगुआ-बारबुडा के तीन पासपोर्ट हैं। इसके अलावा उन्होंने दुबई में दो संपत्तियों और कई मुखौटा कंपनियों में पूंजी होने का भी आरोप लगाया। खेड़ा ने यह भी कहा कि यह जानकारी CM के चुनावी हलफनामे में नहीं दी गई। हिमंता सरमा और उनकी पत्नी ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह गलत और AI से बनाए गए फर्जी दस्तावेजों पर आधारित बताया है। - असम पुलिस दिल्ली में पवन खेड़ा के घर क्यों पहुंची?
हिमंता सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा ने पवन खेड़ा और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के खिलाफ असम में FIR दर्ज कराई। FIR में आरोप है कि खेड़ा ने झूठे और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मानहानिकारक आरोप लगाए। FIR दर्ज होने के अगले दिन असम पुलिस की टीम दिल्ली में खेड़ा के आवास पर पहुंची। कानूनी नियमों के तहत असम पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस भी मौके पर सहायता के लिए मौजूद रही। हालांकि पुलिस के पहुंचने पर खेड़ा घर पर नहीं थे। - CM हिमंता ने पासपोर्ट विवाद में पाकिस्तान का नाम क्यों लिया?
CM हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि पवन खेड़ा और गौरव गोगोई की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो दस्तावेज पेश किए गए, उनका स्रोत "पाकिस्तानीज इन अजमान" नाम का एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप था। सरमा के मुताबिक इस ग्रुप ने पिछले 10 दिनों में असम चुनाव पर 11 टॉक शो किए, जिनमें हर बार कांग्रेस को जिताने की बात कही गई। उन्होंने आरोप लगाया कि एक पाकिस्तानी नागरिक के खोए पासपोर्ट पर उनकी पत्नी की फोटो AI से मॉर्फ की गई थी। सरमा ने इसे असम चुनाव को प्रभावित करने की साजिश बताया।
ये खबरें भी पढ़िए...
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पाकिस्तान के राफेल गिराने के दावे पर उठाए सवाल, सरकार से मांगा जवाब
हेट स्पीच : हिमंता बिस्वा सरमा पर कार्रवाई नहीं, हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस
देश दुनिया न्यूज: गूगल मैप्स की गलती से नगालैंड पहुंची असम पुलिस, बनाया गया बंधक
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा, 5 चरणों में इंडिया गठबंधन 272 सीटों पर जीत का आंकड़ा पार कर चुका