August Bank Holiday 2024 : अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए किस- किस दिन होगी बैंक की छुट्टी

Pratibha ranaa | Jul 28, 2024, 10:37 IST
August Bank Holiday 2024
अगस्त में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस भी 15 अगस्त भी मनाया जाएगा। ऐसे में अगस्त महीने में कई दिन बैंकों की छुट्टियां रहेंगी।

अगस्त महीने की शुरुआत हो गई है। अगस्त में कुल 14 बैंक हॉलिडे ( Bank Holiday In August) पड़ रहे हैं। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो उसे जल्द से जल्द निपटा लें। आरबीआई ने अगले महीने की बैंक छुट्टियों की लिस्ट अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। अगस्त में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे।



अगस्त में बैंक किस-किस दिन बंद रहेंगे

  • 3 अगस्त – केर पूजा (Ker Puja) – अगरतला में छुट्टी रहेगी
  • 4 अगस्त को रविवार
  • 7 अगस्त – हरियाली तीज – हरियाणा में छुट्टी रहेगी
  • 8 अगस्त – तेंदोंग लो रम फैट (Tendong Lho Rum Faat) – गंगटोक में छुट्टी रहेगी
  • 10 अगस्त को दूसरा शनिवार
  • 11 अगस्त को रविवार
  • 13 अगस्त – पेट्रियट डे (Patriot Day) – इंफाल में छुट्टी रहेगी
  • 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस
  • 18 अगस्त रविवार
  • 19 अगस्त को रक्षाबंधन । उत्तराखंड, दमन और दीव, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में बैंक बंद ।
  • 20 अगस्त – श्री नारायण गुरु जयंती – कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में छुट्टी रहेगी
  • 24 अगस्त को चौथा शनिवार
  • 25 अगस्त को रविवार
  • 26 अगस्त को जन्माष्टमी।अंडमान और निकोबार, पंजाब, झारखंड, जम्मू कश्मीर, MP, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, हरियाणा,HP, तेलंगाना, UP, दमन और दीव, नागालैंड, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, ओडिशा, सिक्किम, गुजरात, छत्तीसगढ़, मेघालय, AP त्रिपुरा के बैंक बंद।

अधिक जानकारी के लिए आप आरबीआई की वेबसाइट https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx पर जाकर अन्य डिटेल देख सकते हैं। वहीं छुट्टियों के दिन यूपीआई, नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग चालू रहेगा।



pratibha rana


thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • August Bank Holiday 2024
  • अगस्त बैंक हॉलिडे
  • अगस्त बैंक की छुट्टियां 2024