Ayodhya Diwali 2026: 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, 2100 ड्रोन ने दिखाए रामायण के अद्भुत दृश्य

Nov 09, 2026, 13:33 IST
1 / 6
30 लाख दीयों से जगमगाई अयोध्या
30 लाख दीयों से जगमगाई अयोध्या
Image credit : Sootr Creatives
अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर राम की पैड़ी समेत सरयू नदी के 56 घाटों पर 30 लाख से ज्यादा मिट्टी के दीये जलाए गए। दीयों की सुनहरी रोशनी से पूरी रामनगरी जगमगा उठी और हर तरफ दिवाली का खूबसूरत नजारा देखने को मिला।
2 / 6
CM योगी ने की भगवान राम और जानकी की पूजा
CM योगी ने की भगवान राम और जानकी की पूजा
Image credit : Sootr Creatives
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव के दौरान भगवान राम और माता जानकी की पूजा-अर्चना की और आरती उतारी। वे सरयू तट पर आयोजित दिव्य-भव्य दीपोत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी शामिल हुए।
3 / 6
दीपोत्सव में शामिल हुए कई खास अतिथि
दीपोत्सव में शामिल हुए कई खास अतिथि
Image credit : Sootr Creatives
अयोध्या के 10वें दीपोत्सव में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राम की पैड़ी पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ।
4 / 6
35 हजार स्वयंसेवकों ने रोशन की रामनगरी
35 हजार स्वयंसेवकों ने रोशन की रामनगरी
Image credit : Sootr Creatives
दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए 35 हजार से ज्यादा स्वयंसेवकों ने आयोजन में हिस्सा लिया। उनके सहयोग से सरयू के 56 घाटों पर लाखों दीये जलाए गए और अयोध्या रोशनी से नहा उठी।
5 / 6
राम की पैड़ी पर दिखा अद्भुत नजारा
राम की पैड़ी पर दिखा अद्भुत नजारा
Image credit : Sootr Creatives
सरयू नदी के किनारे स्थित राम की पैड़ी पर लाखों दीयों की रोशनी ने पूरे घाट को आकर्षक बना दिया। नदी के पानी में झिलमिलाते दीयों के प्रतिबिंब ने दीपोत्सव की खूबसूरती और बढ़ा दी।
6 / 6
2100 ड्रोन से आसमान में दिखी रामायण
2100 ड्रोन से आसमान में दिखी रामायण
Image credit : Sootr Creatives
दीपोत्सव के दौरान 2100 स्वदेशी ड्रोन से भव्य ड्रोन शो आयोजित किया गया। आसमान में ड्रोन की मदद से रामायण से जुड़े प्रसंग दिखाए गए, जो आयोजन का खास आकर्षण रहे।