एक बार फिर अयोध्या रचेगा इतिहास, आसमान में रामायण कथा.... जानिए इस बार अयोध्या दीपोत्सव में क्या-क्या है खास
Aman Vaishnav | Oct 18, 2025, 13:08 IST
1 / 7
भव्य आतिशबाजी और लेजर शोImage credit : Aman Vaishnav
इस दीपोत्सव में भव्य आतिशबाजी और लेजर शो होगा, लेजर शो में प्रभु राम की लीला का अद्भुत वर्णन किया जाएगा।
2 / 7
रिकॉर्ड तोड़ेंगे 26 लाख दीयेImage credit : Aman Vaishnav
अयोध्या में धर्म की अद्भुत छटा दिखेगी, इस बार 19 अक्टूबर को 26 लाख से ज्यादा दीपक जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनेगा। (अयोध्या में दीपोत्सव का रिकॉर्ड) 33,000 वॉलंटियर मिलकर इस भव्य दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाएंगे।
3 / 7
राम की पैड़ी का नया रूपImage credit : Aman Vaishnav
धर्म की पावन भूमि अयोध्या में राम की पैड़ी का भव्य सौंदर्यीकरण हो रहा है। (अयोध्या का राम मंदिर ) यहां के घाटों और सीढ़ियों को ओपन थियेटर जैसा बनाया जा रहा है।
4 / 7
आसमान में रामायण कथाImage credit : Aman Vaishnav
अयोध्या के आसमान में इस बार दिव्य रामायण कथा उतरेगी, ( ayodhya diwali) 1100 ड्रोन की मदद से होने वाले भव्य ड्रोन शो में प्रभु राम की लीला दिखेगी।
5 / 7
स्वास्तिक बनेगा आकर्षणImage credit : Aman Vaishnav
अयोध्या के घाट नंबर 10 पर दिव्यता दिखेगी, यहां लाखों दीपकों से एक विशाल स्वास्तिक बनाया जाएगा।
6 / 7
पत्थर के 6 बड़े दीयेImage credit : Aman Vaishnav
धर्म नगरी अयोध्या में अद्भुत कृति बन रही है! राम की पैड़ी पर छह विशाल पत्थर के दीप बनाए जा रहे हैं।
7 / 7
राम परिक्रमा' यात्राImage credit : Aman Vaishnav
धर्मनगरी अयोध्या में दीपोत्सव से पहले भव्य राम परिक्रमा होगी। 12 अक्टूबर को महंत दिनेंद्र दास की अगुवाई में यह विशेष यात्रा शुरू होगी।