गर्मी का असर...रामलला के राग और भोग में बदलाव, जूस का भोग और पहनाए जा रहे सूती वस्त्र
देश में भीषण गर्मी से लोगों का हाल- बेहाल हो रहा है। नौतपा के दिनों में गर्मी इतनी बढ़ गई है कि अयोध्या के रामलला की दिनचर्या के साथ उनके भोग, आरती और वस्त्रों में भी बदलाव किया गया है। उत्तर भारत में इस वक्त तापमान 40- 43 डिग्री के पार पहुंच रहा है। ऐसे में अयोध्या में रामनगरी के मंदिर में विराजमान भगवान रामलला राम के राग-भोग में बदलाव कर दिया गया है।
भोग में दही और फलों का जूस
अयोध्या के रामलला को भोग में दही और फलों का जूस दिया जा रहा है। भोग में लस्सी, दही, रबड़ी, जूस और मौसमी फल या फल का जूस शामिल है। अयोध्या में बने राम मंदिर में रामलाल को ठंडी और गर्मी से बचने के लिए विशेष इंतजाम किया जाता है। फिलहाल गर्मी की वजह से रामलला को केवल शीतल पदार्थ का भोग लगाया जा रहा है।
ये खबर पढ़िए ...चारधाम यात्रा : बस से उत्तराखंड गए मध्यप्रदेश के भक्तों से धोखा, पढ़ें क्या हुआ
बदला आरती का तरीका
भीषण गर्मी की वजह से अयोध्या राम मंदिर में रामलला की आरती करने का तरीका बदला गया है। पहले सुबह रामलला की केवल दीपों से आरती होती थी, लेकिन अब चांदी की थाली में चारों तरफ फूल बिछाकर उनकी आरती की जाती है। साथ ही मंदिर के गर्भगृह में कूलर और AC का भी इंतजाम किया गया है। इसके साथ रॉक लला को सूती वस्त्र धारण कराए जा रहे हैं।
ये खबर पढ़िए ...देखिए Indian Railways में कैसे हो रहा यात्रियों की जान का सौदा ?
पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि राम मंदिर में प्रभु राम बालक स्वरूप में विराजमान हैं। उनकी सेवा उनकी देखरेख पुजारी का परम कर्तव्य होता है। अयोध्या में भीषण गर्मी हो रही है। ऐसी स्थिति में बालक राम को गर्मी से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए है। उनके भोग के साथ आरती वस्त्र में बदलाव किए है।
रामलला के राग और भोग में बदलाव | अयोध्या का तापमान | Ayodhya Ram Temple
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक