अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट का एक्शन, लागू हुए नए नियम

Kaushiki | Jul 04, 2026, 13:25 IST
ayodhya ram mandir new rules recruitment
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट परिसर की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नए सेवादारों की भर्ती करने जा रहा है। अब सभी कर्मियों का पुलिस वेरिफिकेशन और ड्रेस कोड लागू होगा। साथ ही चढ़ावे की गिनती के नियमों में भी बड़े बदलाव किए गए हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • अयोध्या राम मंदिर में व्यवस्था सुधारने के लिए नए सेवादारों की भर्ती होगी।
  • सुरक्षा को देखते हुए सभी नए कर्मियों का पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी कर दिया है।
  • मंदिर स्टाफ की आसान पहचान के लिए एक खास ड्रेस कोड लागू होगा।
  • चढ़ावे की गिनती अब बिना पॉकेट वाली डार्क ब्लू ड्रेस पहनकर होगी।
  • काउंटिंग हॉल के अंदर मोबाइल, कैमरा और बैग ले जाने पर पूरी तरह रोक है।

अयोध्या राम मंदिर में बड़ा बदलाव

Ayodhya Ram Mandir Rules: अयोध्या का भव्य राम मंदिर हमेशा से करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र रहा है। यहां रोजाना देश-विदेश से लाखों की संख्या में राम भक्त दर्शन करने आते हैं। मंदिर परिसर की पूरी व्यवस्था को और ज्यादा ट्रांसपेरेंट और ऑर्गनाइज्ड बनाना जरूरी है।



इसी वजह से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जल्द ही नए सेवादारों की भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही वर्तमान में काम कर रहे कई पुराने कर्मियों को हटाया भी जा सकता है।



राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को बैठक, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे एजेंडा में शामिल | Ayodhya:


गबन के मामलों पर ट्रस्ट का कड़ा एक्शन

दरअसल राम मंदिर के चढ़ावे में गबन की कुछ बातें सामने आई थीं। इसके बाद मंदिर की सुरक्षा और दैनिक गतिविधियों को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं। अब दैनिक सुरक्षा, स्वच्छता और दर्शन व्यवस्था को पहले से बेहतर बनाया जाएगा।



इन सभी जरूरी कामों के लिए योग्य और भरोसेमंद सेवादारों की नियुक्ति होगी। ट्रस्ट इस बार पूरी भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह साफ-सुथरा रखना चाहता है। आगामी 6 जुलाई को होने वाली ट्रस्ट की बैठक में इस पर मुहर लग सकती है।



Ram Mandir Donation: क्या ट्रस्ट से नहीं हटेंगे चंपत राय और अनिल मिश्रा?


पुलिस वेरिफिकेशन और नया ड्रेस कोड

इस बार भर्ती प्रक्रिया के नियमों को बहुत ज्यादा सख्त किया गया है। नए सेवादारों की नौकरी पक्की होने से पहले उनका पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाएगा। केवल क्लीन करैक्टर और बिना किसी क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले लोग ही चुने जाएंगे। इसके साथ ही सभी वॉलंटियर्स के लिए एक खास ड्रेस कोड तय किया गया है।



ड्यूटी के दौरान सभी वॉलंटियर्स को अपनी निर्धारित वर्दी पहनना बिल्कुल अनिवार्य होगा। इससे मंदिर आने वाले भक्तों के लिए स्टाफ की पहचान करना बहुत आसान हो जाएगा। ये कल्चरल अटायर मंदिर की गरिमा को भी बनाए रखेगा।



125 Jobs, Commission Claims: Hiring In Ram Mandir Under Scanner, SIT Examines Anil Mishra's Role |


बिना पॉकेट वाली ड्रेस में होगी गिनती

राम मंदिर के दान काउंटिंग सिस्टम को भी पूरी तरह से बदल दिया गया है। सुरक्षा बढ़ाने के लिए काउंटिंग हॉल में सख्त नियम लागू किए गए हैं। अब कर्मचारियों को डबल चेकिंग के बाद ही अंदर एंट्री दी जा रही है।



पैसे गिनने वाले कर्मचारियों के लिए बिल्कुल नया ड्रेस कोड बनाया गया है। उन्हें बिना किसी जेब यानी पॉकेट वाली डार्क ब्लू ड्रेस पहननी होगी। बिना पॉकेट की ड्रेस होने से किसी भी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं रहेगी।



Ram Mandir Trust Meeting: चढ़ावा चोरी विवाद के बीच 6 जुलाई को होगी अहम बैठक, ट्रस्ट के पुनर्गठन और


जमीन पर बैठकर गिने जाएंगे पैसे

अब नोटों की गिनती का काम कुर्सी और मेज पर बिल्कुल नहीं किया जाएगा। सभी कर्मचारियों (Ayodhya Ram Mandir Darshan)को अब जमीन पर बैठकर ही दान की गिनती करनी होगी। हॉल के अंदर मोबाइल फोन, कैमरा और बैग ले जाने पर पूरी तरह रोक है।



कर्मचारी अपना कोई भी निजी सामान काउंटिंग रूम के अंदर नहीं ले जा सकते। यहां तक कि प्रवेश करने से पहले जूते-चप्पल भी बाहर उतारने होंगे। यह कड़े नियम पारदर्शिता और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बनाए गए हैं।



6 जुलाई की बैठक में होगा अंतिम फैसला

बता दें कि, भर्ती से जुड़े इन सभी जरूरी फैसलों पर अंतिम मुहर जल्द ही लग जाएगी। आगामी 6 जुलाई को ट्रस्ट की एक बहुत बड़ी बैठक होने की उम्मीद है। इस बैठक में सेवादारों की कुल संख्या और उनकी योग्यता तय की जाएगी।



इसके साथ ही उनके वेतनमान और कार्यकाल जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी। ट्रस्ट के अध्यक्ष और महंत नृत्य गोपाल दास इस बैठक में शामिल होंगे। उनके साथ अन्य प्रमुख सदस्य भी मिलकर नए नियमों को फाइनल रूप देंगे।



अयोध्या राम मंदिर: चढ़ावा चोरी से जमीन सौदों तक पहुंची जांच, ट्रस्ट से जुड़े लोगों पर SIT की नजर


एंट्री पास को लेकर बड़ा खुलासा

इस बीच चढ़ावे (अयोध्या राम मंदिर दर्शन) की कथित चोरी को लेकर नए खुलासे भी हो रहे हैं। मामले के आरोपी अनुकल्प मिश्रा को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। उसके नाम पर मंदिर में व्यवस्था कार्यकर्ता का एंट्री पास जारी होता था।



हर विशेष कार्यक्रम के दौरान इसी पास के जरिए उसे एंट्री मिलती थी। आरोप है कि इसी पास की मदद से वह काउंटिंग (Ayodhya Ram Mandir Total Donation)प्रक्रिया में शामिल होता था। ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्र दास ने दोषियों के लिए कड़ी सजा मांगी है। उनका कहना है कि भगवान के घर में अपराध करने वाले माफी के हकदार नहीं हैं।



ये खबरें भी पढ़ें...



राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपियों को 14 दिन की जेल, वकीलों ने किया केस लड़ने से इनकार



राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, होसबाले बोले- भावनाएं आहत हुईं



पर्ची खोली तो मुझे निपटा देंगे- राम मंदिर चढ़ावे चोरी केस पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दावा



SIT को मिले अहम सबूत लीक, राम मंदिर में 42 दिन में 70 बार हुई चोरी



Tags:
  • अयोध्या राम मंदिर
  • Ayodhya Ram Mandir
  • Ayodhya Ram Mandir Total Donation
  • अयोध्या राम मंदिर दर्शन
  • Ayodhya Ram Mandir Darshan