अयोध्या में अब नो एंट्री ! सिर्फ पास वालों को ही परमिशन, जिस दिन रामलला विराजेंगे उसी दिन आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Jitendra Shrivastava | Jan 21, 2024, 24:19 IST
अयोध्या में अब नो एंट्री ! सिर्फ पास वालों को ही परमिशन, जिस दिन रामलला विराजेंगे उसी दिन आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
20 जनवरी रात में 8 बजे से अयोध्या की सीमाएं सील कर दी गईं। सिर्फ प्राण प्रतिष्ठा में बुलाए गए मेहमानों को ही पास दिखाकर एंट्री मिलेगी।

AYODHYA. अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शनिवार 21 जनवरी को छठवां दिन है। इसी के चलते 20 जनवरी रात में 8 बजे से अयोध्या की सीमाएं सील कर दी गईं। अब 23 जनवरी तक सिर्फ प्राण प्रतिष्ठा में बुलाए गए मेहमानों को ही पास दिखाकर एंट्री मिलेगी। प्राण प्रतिष्ठा के लिए पीएम मोदी 22 जनवरी को ही अयोध्या आएंगे। वे यहां चार घंटे रुकेंगे। पहले उनके 21 जनवरी को अयोध्या आने की चर्चाएं थीं।



WhatsApp Image 2024-01-20 at 11.45.49 PM (1).jpg


पास होल्डर मीडिया कर्मी ही प्रवेश कर पाएंगे



अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बड़ा उत्सव होने वाला है। इस उत्सव को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। इसको लेकर अयोध्या नगरी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आमंत्रित अतिथि और जिन मीडिया कर्मियों के पास पास होगा केवल वही प्रवेश कर पाएंगे। अयोध्या धाम में मीडिया कर्मी चार पहिया वाहन से मूवमेंट नहीं कर पाएंगे। राम कथा संग्रहालय और राम की पैड़ी पर ही मीडिया कर्मी रिपोर्टिंग कर सकेंगे। जनपद सीमा से आज रात 8 बजे से डायवर्सन लागू हो जाएगा।



प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर यूपी पुलिस सतर्क



WhatsApp Image 2024-01-20 at 11.47.52 PM.jpg


अयोध्या के एसएसपी राजकरन नैय्यर ने बताया कि 20 जनवरी की रात 8 बजे से अयोध्या बॉर्डर से आकस्मिक वाहन और यहां के स्थानीय निवासियों के वाहनों के अतिरिक्त केवल हमारे आमंत्रित अतिथिगण या जिन्हें मीडिया पास उपलब्ध करवाया जाएगा केवल उनके वाहनों को अंदर प्रवेश करने आदेश दिया जाएगा। आमंत्रित आतिथिगण अपना निमंत्रण दिखाकर आसानी से अंदर आ सकते हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर यूपी पुलिस सतर्क है। अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। तो वहीं अयोध्या बॉर्डर को भी बंद करने का ऐलान कर दिया गया है। क्योंकि प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बड़े उत्सव की तैयारी हो रही है।



Tags:
  • Borders of Ayodhya sealed
  • entry of vehicles banned
  • entry will be available only from nearby
  • PM Modi will come only on 22nd
  • will stay for 4 hours
  • अयोध्या की सीमाएं सील
  • वाहनों की एंट्री पर रोक
  • पास से ही एंट्री मिलेगी
  • PM मोदी 22 को ही आएंगे
  • 4 घंटे रहेंगे