देशभर में 27 जनवरी को बैंकों की हड़ताल, लगातार 3 दिन बंद रहेगी बैंक, आज ही निपटाएं काम
पूरी खबर को 5 पॉइंट में समझें...
- देशभर के बैंक कर्मचारी 27 जनवरी को हड़ताल करेंगे।
- ये हड़ताल बैंक कर्मचारियों की 5 डे वर्किंग को लेकर होगी।
- 25, 26 और 27 जनवरी को लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे।
- बैंक कर्मचारी रोजाना 40 मिनट अतिरिक्त काम करने को तैयार हैं।
- UFBU के 5 वर्किंग डे सोशल मीडिया अभियान को 18 लाख से ज्यादा इम्प्रेशन मिले।
देशभर की बैंक यूनियनों ने 27 जनवरी को हड़ताल करने का ऐलान किया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले सभी यूनियनें हफ्ते में 5 दिन काम करने की मांग कर रही हैं। यह हड़ताल होती है तो इसका सबसे ज्यादा असर सरकारी बैंकों के कामकाज पर तीन दिनों तक पड़ेगा।
तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
जनवरी के आखिरी हफ्ते में ग्राहकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। 25 जनवरी और 26 जनवरी को पहले ही सरकारी छुट्टी है। 27 जनवरी को हड़ताल के कारण बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इस तरह लगातार तीन दिनों तक बैंक बंद रहने की संभावना है। यह हड़ताल 5-डे बैंकिंग की मांग को लेकर की जा रही है।
क्यों हो रही है हड़ताल?
बैंक कर्मचारी हफ्ते में केवल 5 दिन काम की मांग कर रहे हैं। वर्तमान में दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी मिलती है। मार्च 2024 में हुए समझौते में बाकी शनिवारों को भी छुट्टी की सहमति बनी थी। IBA और UFBU के बीच यह वेतन संशोधन समझौता हुआ था। सरकार की ओर से प्रतिक्रिया न मिलने पर बैंक यूनियनों ने हड़ताल का रास्ता चुना है।
कर्मचारी एक्सट्रा काम करने को तैयार
बैंक यूनियन का कहना है कि काम के घंटों का नुकसान नहीं होगा। इसके लिए कर्मचारी रोज 40 मिनट ज्यादा काम करने को राजी हैं। UFBU के अनुसार RBI, LIC और GIC में पहले से 5-डे बैंकिंग लागू है। फॉरेन एक्सचेंज मार्केट और शेयर बाजार भी शनिवार को बंद रहते हैं। सरकारी ऑफिस में भी शनिवार को अवकाश रहता है।
सोशल मीडिया पर बड़ा समर्थन
UFBU 9 बड़ी बैंक यूनियनों का एक साझा मंच है, जो सरकारी और प्राइवेट बैंकों के लाखों कर्मचारियों की बात रखता है। इनका सोशल मीडिया अभियान #5DayBankingNow को लोगों का खूब साथ मिला है और X (ट्विटर) पर अब तक लगभग 2 लाख 85 हजार पोस्ट किए जा चुके हैं। इंटरनेट के जरिए कर्मचारी लगातार अपनी मांगें सबके सामने रख रहे हैं।
ये खबरें भी पढ़िए...
रोजगार-आत्मनिर्भर योजना के सहारे बैंक और सरकार को 72 लाख का चूना
कैडर संशोधन के आदेश की गुत्थी में फंसे आउटसोर्स कर्मचारी संगठन
आज से 31 दिसंबर तक नहीं होंगे सरकारी काम! आंदोलन पर बैठे छत्तीसगढ़ फेडरेशन के 4.50 लाख कर्मचारी
MP Holiday Calendar 2026 : 5-डे वर्किंग सिस्टम बरकरार, 127 दिन कर्मचारी करेंगे आराम, दफ्तर का बंद रहेगा काम