यूपी में हुई अनोखी शादी, दरोगा जी देखते रह गए और प्रेमी ले गया दुल्हन
उत्तरप्रदेश के बस्ती जिले से फिल्मी कहानी जैसा एक मामला सामने आया है। यहां एक दरोगा की बारात निकलने की तैयारियां चल रही थीं। तभी एक प्रॉपर्टी डीलर ने आकर पूरी बाजी पलट दी। यह मामला किसी हाई वोल्टेज ड्रामे से कम नहीं है।
शादी के मंडप में प्रेमी और प्रेमिका का मिलन हुआ। दुल्हन ने दरोगा को छोड़कर अपने पुराने प्रेमी को चुना। दुबौलिया थाना क्षेत्र में यह घटना हर तरफ चर्चा में है। लोग इस अनोखी शादी की दास्तां सुनकर हैरान रह गए।
दुल्हन की अपनी मजबूरी और दिल की बात सामने आई। आखिरकार प्रेमी और प्रेमिका ने एक-दूसरे को जीवनसाथी चुन लिया। मंडप में दरोगा की जगह प्रेमी के साथ सात फेरे हुए।
दरोगा की बारात की तैयारी और प्रेमी की एंट्री
लखनऊ में तैनात यूपी पुलिस के दरोगा जॉन मेजर की शादी बस्ती कोतवाली क्षेत्र की एक युवती से 20 अप्रैल को तय हुई थी। जॉन के पिता, धर्मराज चौधरी, जो कि उत्तराखंड में एक सरकारी इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल हैं, के घर पर खुशियों का माहौल था। मेहमान आ चुके थे, कार्ड बंट चुके थे और घर में बारात निकलने से ठीक पहले की रस्में पूरी की जा रही थीं।
इसी बीच, सोमवार की सुबह करीब 11:30 बजे सर्वेश सिंह नामक एक युवक दरोगा के घर पहुंच गया। मेंहदावल थाना क्षेत्र का रहने वाला सर्वेश पेशे से एक प्रॉपर्टी डीलर (Property Dealer) है। उसने दरोगा के परिवार के सामने जो खुलासा किया, उसने सबके पैरों तले जमीन खिसका दी।
5 साल का अफेयर और धमकी
सर्वेश ने दरोगा के घरवालों को बताया कि जिस युवती से वे अपने बेटे की शादी करने जा रहे हैं, उसके साथ उसका पिछले 5 साल से प्रेम संबंध (Love Affair) चल रहा है। प्रेमी ने साफ तौर पर धमकी दी कि यदि वे बारात लेकर मंडप तक पहुंचे, तो वह सबके सामने उनके रिश्ते का पर्दाफाश कर देगा।
मेरा बेटा बच गया- दरोगा के पिता
प्रेमी सर्वेश की बातें सुनने के बाद दरोगा के प्रिंसिपल पिता ने बिना देर किए लड़की के घर फोन किया। उन्होंने पूरी सच्चाई जानने के बाद साफ कह दिया कि वे बारात लेकर नहीं आएंगे।
प्रेमी ने लिए मंडप में लिए 7 फेरे
दरोगा के परिवार द्वारा शादी तोड़े जाने के बाद दुल्हन के घर में हड़कंप मच गया। मैरिज हॉल सज चुका था, खाना बन गया था और सभी रिश्तेदार पहुंच चुके थे। ऐसे में बदनामी का डर और तैयारियों का नुकसान परिवार को परेशान कर रहा था।
इसी दौरान प्रेमी सर्वेश प्रेमिका के घर पहुंचा। उसने लड़की के परिजनों को समझाया और उन्हें शादी के लिए राजी कर लिया। करिश्मा यह हुआ कि जिस मंडप में दरोगा जॉन मेजर को बैठना था, वहां सर्वेश दूल्हा बनकर पहुंचा। हैरानी की बात तो ये है बहुत से रिश्तेदारों को तो आखिर तक यह पता ही नहीं चला कि दूल्हा बदल गया है। रात में सर्वेश और युवती ने उसी मंडप पर सात फेरे लिए और हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए।
ये भी पढ़ें...
भगवान पास कर दो, 100 लड्डू चढ़ाऊंगी... एमपी बोर्ड रिजल्ट से पहले छात्रों की अनोखी मन्नतें
राधा-कृष्ण के प्रेम का प्रतीक फुलेरा दूज, फूलों की होली से जुड़ी है अनोखी कथा
अनोखी शादी: महिला IPS ने IAS अधिकारी से की सादे समारोह में मैरिज
अनोखी शादी: हेलिकॉप्टर से दूल्हे ने बारात ले जाकर पूरी की दादा की इच्छा