शराब का छोटा पैग-बड़ा पैग पर विवाद, भतीजे ने कर दी अपने चाचा की हत्या
Sourabh Bhatnagar | Dec 01, 2024, 12:15 IST
thesootr
भदोही में शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी के बाद एक शख्स ने अपने चाचा की ईंटों से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। शराब पीते समय विवाद हुआ जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया।
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। यहां ज्ञानपुर थाना क्षेत्र स्थित बड़वापुर गांव वनवासी बस्ती में माधव वनवासी नामक शख्स के घर पर शराब पार्टी चल रही थी। इस दौरान उसका भतीजा राजेश वनवासी भी वहां पहुंचा। दोनों में शराब पीते समय बड़ा पैग और छोटा पैग बनाने को लेकर विवाद हुआ जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया।
पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद
नशे में घायल समझते रहे लोग
शराब के नशे में धुत अन्य लोग माधव को गंभीर रूप से घायल मानते रहे। देर रात जब माधव की पत्नी मीना ने उसे देखा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतक की पत्नी मीना की शिकायत पर भतीजे राजेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। शनिवार को पुलिस ने राजेश को बस्ती के एक घर से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक