देशभर में 27.50 रुपए किलो में मिलेगा ‘भारत आटा’, 800 मोबाइल वैन और 2000 दुकानों पर होगा उपलब्ध

Pratibha Rana | Nov 07, 2023, 24:00 IST
देशभर में 27.50 रुपए किलो में मिलेगा ‘भारत आटा’, 800 मोबाइल वैन और 2000 दुकानों पर होगा उपलब्ध
दीपावली से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने 'भारत आटा' लॉन्च कर आम जनता को महंगाई से एक बड़ी राहत देने की कोशिश की है।

New Delhi. दीपावली से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने 'भारत आटा' लॉन्च कर आम जनता को महंगाई से एक बड़ी राहत देने की कोशिश की है। ‘भारत आटा’ ब्रांड नाम से देशभर में 27.50 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से गेंहू के आटे की औपचारिक बिक्री शुरू की है। यह सहकारी समितियों नेफेड, एनसीसीएफ और केंद्रीय भंडार के माध्यम से देशभर में 800 मोबाइल वैन और 2,000 से अधिक दुकानों के माध्यम से बेचा जाएगा। क्वालिटी और लोकेशन के आधार पर सब्सिडी वाली दर मौजूदा बाजार दर 36-70 रुपए प्रति किलोग्राम से कम है यानी जनता को 8 रुपए से करीब 42 रुपए तक का फायदा हो सकेगा।



केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने 6 नवंबर को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर ‘भारत आटा’ की 100 मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा- अब जब हमने परीक्षण कर लिया है और सफल रहे हैं तो हमने एक औपचारिकता पूरी करने का फैसला किया है ताकि देश में हर जगह आटा 27.50 रुपए प्रति किलो की दर पर उपलब्ध हो।



800 मोबाइल वैन, 2000 दुकानों से होगी बिक्री

गोयल ने बताया फरवरी में, सरकार ने मूल्य स्थिरीकरण कोष योजना के तहत कुछ दुकानों में इन सहकारी समितियों के माध्यम से 29.50 रुपये प्रति किलोग्राम पर 18,000 टन 'भारत आटा' की प्रायोगिक बिक्री की थी। परीक्षण के दौरान गेहूं के आटे की बिक्री कम थी क्योंकि इसे केवल कुछ दुकानों के माध्यम से खुदरा बेचा गया था, हालांकि इस बार बेहतर उठान होगा क्योंकि उत्पाद देशभर में इन तीन एजेंसियों की 800 मोबाइल वैन और 2,000 दुकानों के माध्यम से बेचा जाएगा।



10 किलो और 30 किलो के पैकेट होगा उपलब्ध

रूस यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से ही गेहूं की कीमतों में लगातार इजाफा देखने को मिला है, हालांकि सरकार ने अपने रिजर्व स्टॉक से बड़ी मात्रा में गेहूं की खेत खोल बाजार में उतरी है ताकि फायदा ग्राहकों को सीधा मिल सके। अब भारत आटा को मदर डेयरी, नेफेड, एनसीसीएफ जैसे सरकारी बिक्री के जरिए जनता तक सीधे पहुंचाने की तैयारी है। भारत आटा 10 किलो और 30 किलो के पैकेट में उपलब्ध होगा।



Tags:
  • Bharat Atta
  • cheap flour across country
  • government cheap flour before elections
  • one kg flour for Rs 27.50
  • flour prices
  • भारत आटा
  • अब देशभर में सस्ता आटा
  • चुनाव से पहले सरकार का सस्ता आटा
  • 27.50 रुपए में एक किलो आटा
  • आटे के भाव