पीयूष गोयल ने लॉन्च किया भारत टैक्सी ऐप : ड्राइवरों को मिलेगा 100% मुनाफा, कोई कमीशन नहीं!

Sanjay Dhiman | Apr 23, 2026, 23:11 IST
Photograph: (the sootr)
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में 'भारत टैक्सी' ऐप लॉन्च किया, जो जीरो कमीशन मॉडल पर आधारित है। इस पहल से ड्राइवरों की 100% कमाई सीधे उनके खाते में जाएगी और वे खुद मालिक बनेंगे। इसका उद्देश्य ओला-उबर जैसी कंपनियों को टक्कर देना है।

मुंबई में आज ‘भारत टैक्सी’ की शुरुआत हुई। इस ऐप और ऑटो ड्राइवर ऑनबोर्डिंग प्रोग्राम का उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने किया। पीएम नरेंद्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ विजन पहल के तहत यह कदम उठाया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ड्राइवरों को केवल कामगार नहीं, बल्कि भागीदार और मालिक बनाना है।



भारत टैक्सी का लक्ष्य: ड्राइवरों को मालिक बनाना

भारत टैक्सी के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) विवेक पांडे ने इस कार्यक्रम की अहमियत को समझाते हुए कहा, "मुंबई हमारे लिए एक बड़ा अवसर है। काले और पीले रंग की टैक्सी ड्राइवरों का समर्थन हमारे लिए महत्वपूर्ण है।"



भारत टैक्सी का यह पहल ड्राइवरों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें कंपनी में बराबरी की हिस्सेदारी देने की दिशा में एक अहम कदम है।



भारत टैक्सी आज लॉन्च: भारत का पहला सहकारी राइड-हेलिंग ऐप 'ड्राइवर-मालिक' की अवधारणा के साथ ओला और उ


100% कमाई ड्राइवर के खाते में जाएगी

भारत टैक्सी का सबसे बड़ा आकर्षण इसका जीरो कमीशन मॉडल है। कंपनी का कहना है कि ड्राइवरों की पूरी कमाई उनके बैंक खाते में सीधे UPI के जरिए जाएगी। इसमें किसी भी प्रकार का छुपा हुआ शुल्क या कमीशन नहीं लिया जाएगा।



इस पहल से ड्राइवरों को अपना काम सही तरीके से करने की प्रेरणा मिलेगी और वह पूरी पारदर्शिता के साथ अपनी कमाई कर सकेंगे।



ड्राइवरों के लिए सुविधाएं

भारत टैक्सी सिर्फ कमाई के मुद्दे तक सीमित नहीं है। यह ड्राइवरों को बीमा, मेडिकल सहायता और सरकारी योजनाओं से भी जोड़ने का वादा करता है। इसके अलावा, 24/7 ड्राइवर सपोर्ट भी दिया जाएगा, जिससे ड्राइवरों को सुरक्षा और सहायता दोनों मिलेंगी।



भारत टैक्सी का देशभर में विस्तार

अब तक, भारत टैक्सी के साथ 5.17 लाख से ज्यादा ड्राइवर जुड़ चुके हैं और 50 लाख से अधिक ग्राहक इस सेवा का उपयोग कर रहे हैं। दिल्ली, मुंबई, गुजरात, चंडीगढ़ और लखनऊ जैसे बड़े शहरों में इसका विस्तार हो चुका है।



उबर और रैपिडो को मिलेगी टक्कर

केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने विश्वास जताया है कि भारत टैक्सी भविष्य में उबर और रैपिडो जैसे प्लेटफॉर्म्स को कड़ी टक्कर दे सकती है। उनका कहना है कि इस मॉडल में ड्राइवरों की कमाई बढ़ाने और अनावश्यक खर्चों को कम करने पर जोर दिया गया है। यह प्लेटफॉर्म ड्राइवरों के लिए अधिक फायदेमंद साबित होगा।



यह खबरें भी पढ़ें...



चंदा कम, सवाल ज्यादा: BJP ने समेटा निधि अभियान, जिलों पर ऑडिट का शिकंजा



कैंसर से जंग, गरीबी से हार; बीमार पत्नी को लादकर मदद के लिए दर-दर भटक रहा मजबूर पति



सबरीमाला केस: जस्टिस नागरत्ना बोलीं, व्हाट्सऐप यूनिवर्सिटी का ज्ञान नहीं चलेगा, कोर्ट में तथ्य जरूरी



ईरान-इजराइल युद्ध का 55वां दिन: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह बंद, भारत आ रहे जहाज पर ईरान का कब्जा



Tags:
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल
  • मुंबई
  • ग्राहक
  • भारत टैक्सी