अनोखा मामला! जॉइनिंग लेटर मिलते ही रिटायर हो गईं महिला शिक्षिका

Sourabh Bhatnagar | Jan 02, 2025, 13:42 IST
bihar lady teacher retired after joining 1
एक शिक्षिका का जॉइनिंग लेटर मिलने के एक दिन बाद और ज्वानिंग के एक दिन पहले का रिटायर होने का मामला सामने आया है। मामला खैरा प्रखंड में काम कर रही नियोजित शिक्षिका अनीता कुमारी का है।

बिहार के जमुई जिले से एक अनोखी घटना सामने आई है। यहां एक शिक्षिका जॉइनिंग लेटर मिलने के एक दिन बाद ही रिटायर हो गईं। यह मामला जमुई के खैरा प्रखंड की नियोजित शिक्षिका अनीता कुमारी से जुड़ा हुआ है। अनीता को 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त कर दिया गया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अनीता ने कहा कि यह उनके लिए दुखद है कि वर्ष 2024 में विशिष्ट शिक्षक की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बावजूद, उन्हें इस पद पर अधिक समय तक काम करने का अवसर नहीं मिला। उन्होंने कहा कि एग्जाम का रिजल्ट कई महीने पहले ही पब्लिश हो चुका था।



31 दिसंबर को रिटायर हुईं अनीता कुमारी

नियुक्ति पत्र को लेकर असमंजस

अनीता ने बताया कि नियुक्ति पत्र को लेकर वह असमंजस में थीं। 31 दिसंबर 2024 को उनकी उम्र 60 वर्ष पूरी हो रही थी, जिसके चलते उन्हें उसी दिन रिटायर होना पड़ा। इस कारण उन्हें विशिष्ट शिक्षक बनने का कोई वास्तविक लाभ नहीं मिल पाया।



नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा

बिहार सरकार ने लंबे समय से संघर्षरत पौने चार लाख नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने का फैसला किया। 26 दिसंबर 2024 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश के विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया, जिससे उन्हें परमानेंट टीचर का दर्जा भी प्राप्त हुआ।



कौन होते हैं नियोजित शिक्षक?

बिहार में पंचायती राज और नगर निकाय संस्थानों के तहत प्राइमरी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को नियोजित शिक्षक कहा जाता है। 2006 में इन्हें इस पद की मान्यता दी गई थी। अब राज्यकर्मी का दर्जा मिलने के बाद, इन शिक्षकों को सहायक शिक्षक के रूप में पहचाना जाएगा।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • National News
  • MP
  • राज्य सेवा वन परीक्षा भर्ती
  • बिहार
  • Retirement
  • रिटायरमेंट
  • Government Higher Secondary School
  • अध्यापिका
  • हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल