अंडा खाने के हैं शौकीन तो हो जाएं सावधान, एक्सपर्ट ने दी राय
दुनिया पहले से ही HMPV वायरस को लेकर अलर्ट है, और अब अमेरिका में बर्ड फ्लू (H5N1) का खतरा बढ़ गया है। लुइसियाना में इस वायरस से पहली मौत ने चिंता बढ़ा दी है। मृतक व्यक्ति, जिसकी आयु 65 साल थी। उसने अपने घर के पास कई जंगली पक्षी पाल रखे थे। जिसके कॉन्टैक्ट में आने से वह संक्रमित हो गया।
अभी तक बर्ड फ्लू के इंसान से इंसान में फैलने के सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन पक्षियों खासकर मुर्गियों से सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। इससे यह सवाल उठता है कि क्या अंडे खाना सेफ है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स की क्या राय है।
क्या अंडे खाना सुरक्षित है?
HMPV वायरस का बढ़ा खतरा, इस राज्य में मास्क लगाना जरूरी, वरना पड़ेगी...
क्या बर्ड फ्लू में अंडे खाना खतरनाक हो सकता है?
अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के मुताबिक, बर्ड फ्लू से संक्रमित पक्षियों के अंडों के बाजार तक पहुंचने की संभावना काफी कम है। 2010 में की गई एक जांच में भी पाया गया कि अंडे के छिलके से संक्रमण का खतरा ना के बराबर है। एक्सपर्ट का कहना है कि सही तरीके से पकाए गए अंडे पूरी तरह से सेफ हैं। हालांकि, कच्चे दूध और कच्चे खाद्य पदार्थों से बचने की सलाह दी जाती है। एवियन फ्लू से संक्रमित गायों का दूध भी खतरनाक हो सकता है, लेकिन दूध को उबालने से यह खतरा खत्म हो जाता है।
HMPV भारत में हर साल 4% लोगों को होता है, क्या ये वायरस सच में खतरनाक देखें वीडियो
किन अंडों से बचना चाहिए?
एक्सपर्ट के मुताबिक, टूटे हुए, कम पके, या सॉफ्ट उबले अंडों का सेवन न करें। अंडों को 165°F (74°C) तापमान पर पकाने से बैक्टीरिया और वायरस मर जाते हैं। अब तक सही तरीके से पकाए गए अंडों से बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है।
FAQ
- क्या बर्ड फ्लू के दौरान अंडे खाना सुरक्षित है?
हां, अगर अंडे सही तरीके से पकाए गए हों, तो वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। - क्या बर्ड फ्लू से इंसान अंडों के जरिए संक्रमित हो सकता है?
अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के मुताबिक, बाजार में मिलने वाले अंडों से बर्ड फ्लू संक्रमण का खतरा बहुत कम है। - किन अंडों का सेवन करने से बचना चाहिए?
टूटे हुए, कम पके या सॉफ्ट उबले अंडों का सेवन न करें। इन्हें 165°F (74°C) तापमान पर अच्छी तरह पकाना जरूरी है। - क्या कच्चे दूध का सेवन बर्ड फ्लू के दौरान सुरक्षित है?
नहीं, कच्चा दूध जोखिम भरा हो सकता है। दूध को उबालकर पीने से बर्ड फ्लू का खतरा खत्म हो जाता है। - बर्ड फ्लू से बचाव के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
पक्षियों, खासकर मुर्गियों से दूरी बनाएं, साफ-सफाई का ध्यान रखें, और हमेशा अंडे या दूध को अच्छी तरह पकाकर या उबालकर ही सेवन करें।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक