महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक ने शिंदे गुट के नेता को पुलिस स्टेशन के अंदर मारी 4 गोलियां, हालत गंभीर

Rahul Garhwal | Feb 03, 2024, 02:38 IST
महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक ने शिंदे गुट के नेता को पुलिस स्टेशन के अंदर मारी 4 गोलियां, हालत गंभीर
महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक ने शिंदे गुट के नेता को पुलिस स्टेशन के अंदर 4 गोलियां मारी।

MUMBAI. महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ और उनके एक साथी ने शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ पर गोली चला दी। दोनों के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। वे दोनों हिललाइन पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। बहस के बाद गणपत ने इंस्पेक्टर के सामने महेश गायकवाड़ पर 4 गोलियां चलाईं। महेश की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं आरोपी गणपत गायकवाड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है।



बीजेपी विधायक गिरफ्तार



पुलिस इंस्पेक्टर के सामने चर्चा को दौरान बहस बढ़ने पर विधायक गणपत ने गोली चलाई। 2 गोली महेश गायकवाड़ और 2 गोली उनके साथी राहुल पाटिल को लगीं।



गणपत गायकवाड़ 3 बार के विधायक



गणपत गायकवाड़ कल्याण पूर्व से 3 बार के विधायक हैं। पहले वे 2 बार निर्दलीय जीत चुके हैं। तीसरी बार वे बीजेपी के टिकट पर लड़े और जीत गए।



Tags:
  • Land dispute in Maharashtra
  • BJP MLA Ganpat Gaikwad
  • Mahesh Gaikwad shot
  • accused BJP MLA arrested
  • महाराष्ट्र में जमीनी विवाद
  • बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़
  • महेश गायकवाड़ को गोली मारी
  • आरोपी बीजेपी विधायक गिरफ्तार