बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश बोले- पत्थरों के आगे गिड़गिड़ाने से कुछ नहीं होगा, मोदी-योगी की पूजा करो

Aman Vaishnav | Apr 15, 2026, 15:00 IST
bjp mla shyam prakash statement modi yogi puja
हरदोई में बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश का बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विधायक का कहना है कि पत्थरों की पूजा छोड़ दीजिए। असली भगवान मोदी और योगी की पूजा शुरू करिए, वही हमें सब कुछ दे सकते हैं।

उत्तरप्रदेश के हरदोई में बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश का एक विवादित बयानअब सियासी बहस का मुद्दा बन गया है। गोपामऊ सीट से विधायक ने जनता को संबोधित करते हुए ऐसे शब्द कहे जिन्हें लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।



विधायक श्याम प्रकाश ने कहा कि अब पत्थरों की पूजा छोड़ दीजिए। असली भगवान यानी मोदी और योगी की पूजा शुरू करिए क्योंकि वही हमें सब कुछ दे सकते हैं।



अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम में दिया था बयान

हरदोई में मंगलवार, 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर गांधी मैदान में एक कार्यक्रम हुआ था। इस मौके पर मिश्रिख के सांसद अशोक रावत भी मौजूद थे। तभी बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश मंच पर आए और उन्होंने एक ये बयान दिया जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।



विधायक बोले असली भगवान मोदी-योगी

बीजेपी विधायक ने कहा कि पत्थरों के आगे गिड़गिड़ाने से कुछ नहीं मिलेगा। क्योंकि निर्जीव पत्थरों में कुछ देने की ताकत नहीं होती। उन्होंने कहा कि पत्थरों की पूजा छोड़ दो।



असली भगवान तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीऔर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथहैं। उनकी पूजा शुरू करो। हम तो जिंदा आदमी को भगवान मानते हैं क्योंकि वही हमें कुछ दे सकते हैं।



विधायक ने बताया व्यक्तिगत विचार

श्याम प्रकाश ने आगे कहा कि ढोंग और पाखंड छोड़कर अपने समाज को एकजुट करो। उनका ये बयान सुनकर कार्यक्रम में आए लोग हैरान रह गए और आपस में बातें करने लगे।



फिर बीजेपी विधायक को एहसास हुआ और उन्होंने तुरंत अपनी बात में बदलाव किया। सफाई देते हुए कहा कि यह उनका व्यक्तिगत विचार था।



अपने बयान पर सफाई देते हुए श्याम प्रकाश ने कहा कि लोग बेवजह के कर्मकांडों में फंसे रहते हैं। असली सम्मान और पूजा उस नेतृत्व को मिलनी चाहिए जो देश और प्रदेश का विकास कर रहा है। हालांकि इस दौरान मंच पर बैठे बीजेपी के बाकी नेता थोड़े असहज नजर आ रहे थे।



पाखंड छोड़कर कर्म और नेतृत्व पर विश्वास करें

बाद में विधायक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह उनका व्यक्तिगत विचार हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने सिर्फ यह संदेश दिया है कि पाखंड छोड़कर कर्म और मजबूत नेतृत्व पर विश्वास करें। फिलहाल विधायक का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।



ये खबरें भी पढ़िए..



मोहन भागवत का बड़ा बयान: हिंदू समाज में एकता की कमी, गुलामी की यही वजह



पीएम मोदी का बड़ा बयान: 'बंगाल की जनता TMC का अहंकार चकनाचूर करेगी



अजाक्स में छिड़े विवाद की संघ प्रमुख मोहन भागवत तक पहुंची शिकायत, धोखाधड़ी के आरोप



भाजपा विधायक की बेटी ने युवक को जूतों से पीटा, कांग्रेस नेता ने बीजेपी के संस्कारों पर उठाए सवाल



Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • बीजेपी विधायक
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • विवादित बयान
  • डॉ. भीमराव अंबेडकर