महाराष्ट्र में BJP का संकल्प पत्र: महिलाओं को हर माह 2100 रुपए का वादा

Dolly patil | Nov 10, 2024, 14:42 IST
BJP ने मेनिफेस्टो
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में हर तबके का खास ख्याल रखा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी का ‘संकल्प पत्र’ जारी किया। इसी के साथ गृह मंत्री शाह ने कहा कि महायुति की सरकार ने किसानों के सम्मान, गरीबों की मदद और महिलाओं के आत्मसम्मान को बनाए रखने का काम किया है। आज जारी संकल्प पत्र महाराष्ट्र के लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है।महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में हर तबके का खास ख्याल रखा है। आइए अब इसके अहम बिंदु की बात करते हैं।



बीजेपी नेता से हाथापाई पड़ गई महंगी... अफसर समेत 3 पुलिस सस्पेंड



बीजेपी का संकल्प पत्र की अहम बातें

  • लाड़ली बहिन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपए। सलाना 25,200 रुपए देने का वादा किया गया है।
  • किसान सम्मान निधि में किसानों के कर्ज माफी का ऐलान। सलाना 12,000 की जगह 15,000 रुपए देने की बात कही गई है।
  • हर गरीब को खाद्य सुरक्षा और घर देने का वादा किया गया है।
  • वृद्धावस्था पेंशन धारकों को हर महीने 2,100 और साल में 25,200 रुपए देने का एलान किया है।
  • आवश्यक वस्तुओं की कीमत स्थिर रखने का वादा।
  • 10 लाख छात्रों को 10,000 रुपए की स्कॉलरशिप और 25 लाख रोजगार भी दिया जाएगा।
  • 45,000 गांवों में ग्रामीण विकास को नई दिशा देने का वादा किया गया है।
  • आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को 15,000 वेतन और बीमा कवरेज।
  • बिजली बिल, सौर ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा में 30 फीसदी की कमी लाने पर फोकस किया जाएंगा।
  • सरकार बनने के 100 दिन के अंदर विजन महाराष्ट्र @2028 पेश करने का वादा भी है।
  • महाराष्ट्र को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है।
  • महाराष्ट्र को फिनटेक हब और नागपुर, पुणे, नासिक को एयरोस्पेस हब बनाने का एलान किया गया है।
  • सोयाबीन पर एमएसपी बढ़ाने का वादा। न्यूनतम कीमत 6000 रुपये प्रति क्विंटल करने का संकल्प।
  • 2027 तक 50 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे।
  • 500 बचत समूहों के लिए 1,000 करोड़ का रिवॉल्विंग फंड उपलब्ध कराएंगे।
  • अक्षय अन्न योजना के तहत निम्न आय वाले परिवारों को मुफ्त भोजन भी कराया जाएगा।
  • महारथी और अटल टिकरिंग लैब्स योजना के माध्यम से रोबोटिक्स और एआई में प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराएंगे।
  • उद्योगों की आवश्यकता के अनुसार महाराष्ट्र में कौशल जनगणना कराई जाएगी।
  • हर जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज आकांक्षा केंद्र की स्थापना होगी।
  • एससी- एसटी और ओबीसी समुदाय से उद्यमी तैयार करने की योजना है। 15 लाख रुपए तक ब्याज मुक्त ऋण देने का वादा भी किया गया है।
  • ओबीसी, एसबीसी, आईडब्ल्यूएस और वीजेएनटी छात्रों की ट्यूशन और परीक्षा शुल्क की पूरी प्रतिपूर्ति की जाएगी।
  • युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद युवा स्वास्थ्य कार्ड और वार्षिक स्वास्थ्य जांच का एलान।
  • महाराष्ट्र के गौरवशाली किलों और ऐतिहासिक विरासत का संरक्षण।
  • जबरन धर्म परिवर्तन के विरुद्ध कानून बनाएंगे।
  • आधुनिक तकनीक की सहायता से मानव-वन्यजीव संघर्ष साथ ही जंगली जानवरों की सुरक्षा भी करेंगे।
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए आधार-सक्षम सेवाएं, सरकारी अस्पतालों में स्वतंत्र ओपीडी शुरू करेंगे।

संकल्प पत्र जारी के बाद अमित शाह बोले

संकल्प पत्र को जारी करने के बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि महाविकास अघाड़ी की राजनीति तुष्टिकरण वाली है। बनावटी मुद्दे लंबे समय तक नहीं टिकते हैं। एमवीए की घोषणाएं सत्ता के लालच के लिए हैं। भाजपा का घोषणा पत्र लोगों के उम्मीदों का संकल्प है।



thesootr links

Tags:
  • BJP
  • Amit Shah
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • BJP resolution letter
  • महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024
  • Jharkhand-Maharashtra Assembly Election 2024
  • बीजेपी का ‘संकल्प पत्र
  • महाराष्ट्र में बीजेपी का संकल्प पत्र