जानें बजट 2024 में क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा

Dolly patil | Jul 23, 2024, 13:58 IST
REST
मोदी 3.0 का पहला आम बजट (Union Budget 2024) पेश हो गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ये लगातार सातवां बजट है। आइए जानते हैं कि इस बजट में क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा…

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आज यानी 23 जुलाई को देश का आम बजट पेश किया। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का ये पहला बजट था।इसी के साथ इस बजट पर पूरे देश की नजर थी। आइए, जानते हैं कि इस बजट में क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा…



बजट में क्या हुआ सस्ता

  • कैंसर से जुड़ी तीन दवाओं पर कस्टम ड्यूटी हटाई गई।
  • एक्सरे ट्यूब और फ्लैट पैनल डिटेक्टर पर भी आयात शुल्क हटाया गया।
  • मोबाइल फोन और पार्ट्स- पीसीबी और मोबाइल फोन चार्जर पर कस्टम ड्यूटी 15 फीसदी घटी।
  • 25 आवश्यक खनिजों ( minerals ) पर सीमा शुल्क नहीं।
  • सोलर सेल और सोलर पैनल के निर्माण की वस्तु पर टैक्स में छूट।
  • सोने और चांदी पर सीमा शुल्क ( custom duty ) घटाकर छह फीसदी किया गया।
  • प्लैटिनम पर सीमा शुल्क( ( custom duty ) घटकर अब 6.4 फीसदी हुआ।
  • इलेक्ट्रिक गाड़ियां।
  • चमड़े से बनी वस्तुएं।
  • रसायन पेट्रो केमिकल।

बजट में क्या हुआ महंगा

  • पीवीसी – इंपोर्ट घटाने के लिए 10 से 25 फीसदी का इजाफा।
  • हवाई सफर महंगा।
  • प्लास्टिक सामान पर आयात शुल्क बढ़ा।
  • सिगरेट महंगी हुई।
  • पेट्रोकेमिकल, अमोनियम नाइट्रेट।

thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



dolly patil




Tags:
  • budget
  • बजट
  • बजट 2024
  • बजट 2024-25
  • union budget 2024
  • केंद्रीय बजट 2024