Budh Gochar 2024 : धनतेरस पर ग्रहों के राजकुमार करेंगे राशि परिवर्तन

Dolly patil | Oct 22, 2024, 09:23 IST
Budh Gochar 2024
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल धनतेरस का पर्व बहुत शुभ रहने वाला है। दरअसल 29 अक्टूबर यानी धनतेरस पर ग्रहों के राजकुमार वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल धनतेरस का पर्व बहुत शुभ रहने वाला है। दरअसल 29 अक्टूबर यानी धनतेरस पर ग्रहों के राजकुमार वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में प्रवेश कर बुध-शुक्र से युति कर लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण करेंगे। हालांकि बुध गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों के लोगों पर पड़ेगा, लेकिन ये 4 राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है तो आइए जानते हैं इन 4 राशियों के बारे में...



मिथुन राशि

बुध गोचर का राशि परिवर्तन मिथुन राशि के लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। नई डील्स मिल सकती हैं जिससे मुनाफा भी मोटा होगा।



सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए बुध गोचर शुभ समाचार लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। साथ ही इस समय वाहन सुख भी प्राप्त हो सकता है। नौकरी कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा रहने वाला है।



तुला राशि

तुला राशि के जातकों को हर क्षेत्र में तरक्की के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है, साथ ही प्रमोशन भी किया जा सकता है।



कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों का इस समय आत्मविश्वास बढ़ सकता है। अगर कोई कार्य बहुत समय से रुका हुआ था तो उसमें सफलता प्राप्त होगी। आय के नए सोर्स बन सकते हैं जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी की समस्याएं भी दूर होंगी।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • धनतेरस
  • धनतेरस 2024
  • ग्रहों के राजकुमार
  • लक्ष्मी नारायण योग
  • Budh Gochar