रेलवे में 3015 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, छत्तीसगढ़ पुलिस कॉन्स्टेबल के 6 हजार पदों पर भर्ती, 8वीं और 10वीं पास कर सकेंगे अप्लाई

Pratibha Rana | Dec 24, 2023, 24:00 IST
रेलवे में 3015 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, छत्तीसगढ़ पुलिस कॉन्स्टेबल के 6 हजार पदों पर भर्ती, 8वीं और 10वीं पास कर सकेंगे अप्लाई
रेलवे भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. वेस्टर्न सेंट्रल रेलवे (WCR) ने अगल-अलग डिवीजन में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

BHOPAL/RAIPUR. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए गुड न्यूज है। रेलवे में नौकरी पाने का शानदार मौका है। वेस्टर्न सेंट्रल रेलवे (WCR) ने अगल-अलग डिवीजन में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ-साथ छत्तीसगढ़ पुलिस में कॉन्स्टेबल के 6 हजार पदों पर भी वैकेंसी निकली है।



रेलवे में 3015 पदों पर वैकेंसी

रेलवे में अप्रेंटिस के 3015 पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार 14 जनवरी 2024 तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते है। अपरेंटिस पदों पर कुल 3015 रिक्तियों को भरा जाएगा। इनमें जनरल कैटेगरी की 1224, एससी की 455, एसटी की 218, ओबीसी की 811 और ईड्ब्ल्यूएस की 307 सीटें रिजर्व्ड हैं।



किस पद पर कितनी वैकेंसी

  • जेबीपी डिवीजन- 1164 पद
  • बीपीएल कैटेगरी- 603 पद
  • कोटा डिविजन- 853 पद
  • सीआरडब्ल्यूएस बीपीएल- 170 पद
  • डब्ल्यूआरएस कोटा-196 पद
  • मुख्यालय/जेबीपी- 29 पद

फीस

  • जनरल-136 रुपए
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला के लिए- 36 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस

उम्मीदवारों का सिलेक्शन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष (10+2 परीक्षा प्रणाली के तहत) और आईटीआई/ट्रेडमार्क में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।



अप्लाई करने का प्रोसेस

  • वेबसाइट https://wcr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • न्यू लॉगिन पर क्लिक करें।
  • लॉग इन डिटेल्स डालकर फॉर्म भरें।
  • मांगे गए दस्तावेज भरें।
  • फीस भरकर फॉर्म को सब्मिट कर दें।

छत्तीसगढ़ पुलिस में 6097 भर्ती

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बहुत अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने कॉन्स्टेबल पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार cgpolice.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।



इन पदों पर होगी भर्ती

  • आरक्षक जीडी- 5110 पद
  • वाहन चालक- 235 पद
  • ट्रेड्समैन- 623 पद

ऐसे करें अप्लाई

  • वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाएं।
  • सीजी पुलिस आरक्षक जीडी ऑनलाइन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करें। मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस भरकर फॉर्म सबमिट कर दें।

यूपी पुलिस में निकली 60 हजार पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने आज 60,244 पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 27 दिसंबर से वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 16 जनवरी 2024 है।



  • अनारक्षित- 24102 पद
  • ईडब्ल्यूएस- 6024 पद
  • अन्य पिछड़ा कैटेगरी- 16264 पद
  • अनुसूचित जाति-12650 पद
  • अनुसूचित जनजाति- 1204 पद

​



Tags:
  • Job alert
  • Railway Jobs
  • Railway Recruitment 2023
  • WCR Railway Vacancy 2023
  • vacancy of 3015 posts in Railways
  • Cg Police Constable Vacancy 2023
  • CG Police Constable Recruitment 2023 Notification
  • job news
  • UP Police Constable Bharti 2024
  • जॉब अलर्ट
  • रेलवे भर्ती 2023
  • डब्ल्यूसीआर रेलवे भर्ती 2023
  • रेलवे में 3015 पदों पर भर्ती
  • छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023