एक जश्न ऐसा भी : किस खुशी में महिला ने दी ग्रैंड पार्टी, लगाए ठुमके, देखें पूरा वीडियो

Sandeep Kumar | Jul 26, 2024, 18:20 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-26T181117.009
दुनिया में लोग कई चीजों का जश्न मनाते हैं। कुछ अपनी शादी की सालगिरह, तो कई लोग अपना बर्थडे भी ग्रैंड लेवल पर मनाते हैं, लेकिन सोशल मीडिया में एक महिला के जश्न का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो इस बात के लिए जश्न ए आजादी मना रही हैं...

सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी महिला एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह डाइवोर्स पार्टी करते हुए दिख रही है। वीडियो में पाकिस्तानी महिला नाचते हुए पर्पल कलर का लहंगा चोली पहना हुई है। वीडियो में मैशअप गाना बज रहा है। बैकग्राउंड में बैलून से सजावट भी की है। वीडियो को देख कुछ लोग हैरान हैं तो कुछ लोग जमकर मजे ले रहे हैं।



दरअसल, सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह डाइवोर्स पार्टी करते हुए दिख रही है। वायरल वीडियो में महिला लहंगा पहने खुशी से नाच रही है। वीडियो में पीछे दीवार पर divorce mubarak भी लिखा हुआ है।



महिला का वायरल वीडियो

पाकिस्तानी महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक यूजर ने कैप्शन के साथ शेयर किया है। कैप्शन में यूजर ने लिखा, डाइवोर्स मुबारक? फ्रीडम परफॉर्मेंस? वीडियो में पाकिस्तानी महिला नाचते हुए पर्पल कलर का लहंगा चोली पहना हुई है। वीडियो में मैशअप गाना बज रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में लोग महिला का डांस देखते हुए चीयर करने की आवाज आ रही है। इसके साथ महिला के ऊपर पैसे भी उड़ा रहे हैं। बैकग्राउंड में बैलून से सजावट भी की है।





लोग कर रहे हैं रिएक्ट

महिला का डाइवोर्स पार्टी का यह वीडियो देख लोग अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग पाकिस्तानी संस्कृति के खिलाफ बता रहा है। वहीं, कुछ लोग मानना है कि तलाक का जश्न मनाते हुए देख शादी को लेकर फैसला करना मुश्किल हो सकता है। इसके अलावा कई लोग जमकर मजे ले रहे हैं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



sandeep mishr


Tags:
  • divorce mubarak
  • पाकिस्तान महिला की ग्रैंड पार्टी
  • तलाक में महिला ने की पार्टी
  • जश्न का वीडियो वायरल