चारधाम यात्रा : बस से उत्तराखंड गए मध्यप्रदेश के भक्तों से धोखा, पढ़ें क्या हुआ

Pratibha ranaa | May 29, 2024, 09:42 IST
चारधाम यात्रा
दलाल ने पहले 6 रजिस्ट्रेशन कराए। इसके बदले में ऑनलाइन छह हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए। दलाल ने रजिस्ट्रेशन की कॉपी बनाकर लोगों के मोबाइल पर भेज दी। इसके बाद रास्ते में इस ठगी का खुलासा हुआ।

एक दलाल ने मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं के साथ कांड कर दिया है। मामला उत्तराखंड की चारधाम यात्रा ( Chardham Yatra ) से जुड़ा है। एमपी के 50 श्रद्धालु बस में सवार होकर चारधाम यात्रा के लिए निकले थे। बाद में पता चला कि उनके नाम का जो रजिस्ट्रेशन कराया गया है, वह तो फर्जी है। अब पीड़ित भक्तों की रिपोर्ट पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।


जानकारी के अनुसार, इंदौर जिले के देपालपुर क्षेत्र के सुनाला गांव के 50 श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर गए हैं। दो दिन पहले वे उत्तराखंड के मंगलौर पहुंचे। मंगलौर हरिद्वार जिले का एक कस्बा है। यहां जांच में पता चला कि उनके रजिस्ट्रेशन फर्जी हैं। यह सुनकर सभी श्रद्धालु दंग रह गए।



मंगलौर में की शिकायत


ठगी होने पर पीड़ित उमराव सिंह ने मंगलौर कोतवाली पुलिस में शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उनके साथ 50 श्रद्धालु बस में सवार होकर चारधाम यात्रा के निकले हैं। इस बीच उन्होंने चारधाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन के लिए एक व्यक्ति से संपर्क किया। उस व्यक्ति ने कहा कि वह सभी लोगों का चारधाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन करा देगा।



इस तरह झांसे में आए श्रद्धालु


लोग उस व्यक्ति के झांसे में आ गए। युवक ने पहले 6 रजिस्ट्रेशन कराए। इसके बदले में ऑनलाइन छह हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए। उस व्यक्ति ने रजिस्ट्रेशन की कॉपी बनाकर उनके मोबाइल पर भेज दी थी। इसके बाद श्रद्धालु मंगलौर के पास नारसन बॉर्डर पर पहुंचे। यहां पुलिस ने जांच की। इसमें पता चला कि रजिस्ट्रेशन तो फर्जी हैं। मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति पर केस दर्ज कर लिया है। मोबाइल नंबर से आरोपी की तलाश की जा रही है।



श्रद्धालुओं ने झेली परेशानी


रजिस्ट्रेशन फर्जी पाए जाने पर पुलिस ने पूरी बस को नारसन बॉर्डर पर ही रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया। इस बीच बस में सवार श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, बाद में सभी श्रद्धालुओं के पंजीकरण कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके बाद उन्होंने राहत की सांस ली और पुलिस ने उन्हें आगे के लिए रवाना किया।



thesootr links





सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें







Tags:
  • Chardham Yatra
  • चारधाम यात्रा
  • उत्तराखंड गए मध्यप्रदेश के भक्तों से धोखा