ChatGPT नहीं कर रहा काम, हजारों यूजर्स हो रहे परेशान

Abhilasha Saksena Chakraborty | Jun 10, 2025, 19:16 IST
ChatGPT down
OpenAI का AI चैटबॉट ChatGPT के डाउन होने से दुनिया भर के हजारों यूजर्स परेशान हो रहे हैं। ChatGPT के डाउन होने की रिपोर्टें डाउन डिटेक्टर पर भी लगातार आ रही हैं।

बहुत से यूजर्स OpenAI के ChatGPT का फिलहाल उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। कई लोगों ने इसको लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिकायत भी की है। अभी chat gptपर सवालों का उत्तर नहीं मिल पा रहा है। इसकी सर्विसेज़ सभी प्लेटफॉर्म्स वेब, एंड्रॉयड और आईओएस सभी पर दिक़्क़त दे रही है। पुरानी चैट्स को भी यूज़र्स एक्सेस करने में असमर्थ हैं। चुनाव परिणामों के बीच कई यूजर्स ChatGPT का उपयोग कर रहे हैं। इस समय इसकी सेवा बाधित होने से लोगों के काम पर काफ़ी असर पड़ रहा है। इस समय ChatGPT उनके लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण टूल साबित हो सकता था।

परेशान हुए यूजर्स

Down Detector के हिसाब से AI चैटबॉट पर परेशानी आज दोपहर 12 बजे से ही आ रही है। ये बॉट पिछले कई घंटे से ठप्प है। रिपोर्ट्स के अनुसार 80 फ़ीसदी से ज्यादा यूजर्स को इसका उपयोग करने में परेशानी आ रही है। 14 फ़ीसदी यूजर्स इसके वेब वर्जन का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। 12 प्रतिशत को इसके ऐप पर ऐक्सेस में परेशानी हो रही है। कंपनी ने अभी तक इस दिक़्क़त के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। ये भी पढ़ें: ChatGPT Earning Tips: ChatGPT से फ्री में तैयार होगा आपकी कमाई का जरिया, जानें कैसे

पहले भी हो चुकी सर्विस डाउन

ChatGPT के साथकुछ दिनों पहले भी ऐसी ही परेशानी सामने आई थी।यह उस समय लगभग एक घंटे से ज्यादा बंद रही थी. मई में ही ChatGPT की सर्विस दो बार प्रभावित हो चुकी है।ChatGPT एक्सेस करने पर यूज़र्स को एक एरर मैसेज मिल रहा था। यानी पिछले एक महीने में ही इसकी सर्विस तीसरी बार डाउन हुई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • सोशल मीडिया
  • chat gpt
  • परेशान हुए यूजर्स
  • पहले भी हो चुकी सर्विस डाउन
  • AI चैटबॉट