जितनी सैलरी उतना काम, महिला का विरोध का अंदाज सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Jitendra Shrivastava | Apr 14, 2026, 23:16 IST
Photograph: (THESOOTR)
INTERNATIONAL DESK. चीन में एक महिला ने कम सैलरी के विरोध में ऑफिस में 5 घंटे सोकर अनोखा प्रदर्शन किया। बॉस की चॉकलेट खाने के बाद मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

News In Short

  • महिला ने ऑफिस में 5 घंटे सोकर विरोध जताया।
  • बॉस ने नौकरी जाने की दी चेतावनी।
  • बॉस की चॉकलेट खाने से बिगड़ी तबीयत।
  • महिला ने रोते हुए वीडियो पोस्ट किया।
  • सोशल मीडिया पर लोगों ने की आलोचना।

News In Detail

सैलरी कम हो तो लोग या तो नौकरी बदलते हैं या चुपचाप काम करते रहते हैं। लेकिन चीन की एक महिला कर्मचारी ने विरोध का ऐसा तरीका अपनाया जो पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया।



ऑफिस टाइम में 5 घंटे सोना और बॉस की चॉकलेट खा लेना- इस वायरल ऑफिस विवाद (Viral Office Controversy) ने सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया।



चीन का वायरल ऑफिस विवाद

चीन के शांगच्यू शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला कर्मचारी (Woman Employee) अपनी कम सैलरी से बेहद नाराज थी। उसे लगता था कि वह जितना काम करती है, उतना मेहनताना नहीं मिलता।



इसी नाराजगी ने उसे एक अनोखा कदम उठाने पर मजबूर किया। यह घटना आज सोशल मीडिया (Social Media) पर सबसे ज्यादा चर्चित विषय बन गई है।



ऑफिस में 5 घंटे सोने का फैसला

महिला ने अपनी कम सैलरी का विरोध (Low Salary Protest) करते हुए एक अजीब तरीका अपनाया। उसने ऑफिस टाइम में ही अपने डेस्क पर करीब 5 घंटे तक सोने का फैसला किया। उठने के बाद उसने साफ कहा - जितना पैसा मिलेगा, उतना ही काम करूंगी। यह बयान सुनकर बॉस का पारा चढ़ गया। उन्होंने महिला को तुरंत डांट लगाई और चेतावनी दी।



बॉस की चेतावनी और महिला का रोना

बॉस ने साफ कहा कि अगर यह सिलसिला दोबारा हुआ तो नौकरी जा सकती है। इसके बाद महिला भावुक हो गई। उसने रोते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो में उसने कहा कि कंपनी उसके साथ न्याय नहीं कर रही। उसने यह भी कहा कि वह नौकरी छोड़ना नहीं चाहती, बस अपनी बात रखना चाहती थी।



चॉकलेट खाने से बिगड़ा मामला

विवाद यहीं नहीं रुका। नींद से जागने के बाद महिला ने बॉस के डेस्क से चॉकलेट उठाकर खा ली। यह एक छोटी सी हरकत बड़ी मुसीबत बन गई। दरअसल बॉस को ग्लूकोज से जुड़ी स्वास्थ्य समस्या (Health Problem) है। उन्हें समय-समय पर मीठा खाना जरूरी होता है। चॉकलेट न मिलने से उनकी तबीयत बिगड़ने की नौबत आ गई।



बॉस का गुस्सा और गंभीर आरोप

इस घटना के बाद बॉस का गुस्सा और भड़क गया। उन्होंने महिला पर जानबूझकर ऐसा करने का आरोप लगाया। महिला ने अपने वायरल वीडियो (Viral Video) में बताया कि बॉस ने उसे नौकरी से निकालने की धमकी दी। महिला ने इन आरोपों को गलत बताया। उसका कहना था कि उसने जानबूझकर कुछ नहीं किया।



सोशल मीडिया पर बंटी राय

यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल (Viral on Social Media) हो गया। ज्यादातर लोगों ने महिला के व्यवहार की आलोचना की। उनका कहना था कि सैलरी से नाराजगी जायज हो सकती है, लेकिन काम के वक्त सोना और किसी का सामान लेना सही नहीं है। कुछ यूजर्स ने कहा कि ऐसी सोच से काम का माहौल खराब होता है। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि आज पहली बार बॉस के पक्ष में बोल रहा हूं।



ये खबरें भी पढ़ें...



अमेरिका-ईरान वार्ता फेल होने के बाद मोदी और ट्रंप के बीच 40 मिनट बातचीत



ईरान ने होर्मुज में दागी मिसाइल, बोला- अमेरिका को दी चेतावनी, चीन ने कहा, जंगल कानून नहीं चलेगा



पीएम मोदी ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन : 6 घंटे का सफर अब 2.5 घंटे में, जानें क्या है खासियत



TCS नासिक BPO केस : कैसे 6 महिला पुलिस अफसरों के अंडरकवर मिशन ने किया आरोपियों का पर्दाफाश





Tags:
  • चीन
  • वायरल वीडियो
  • सैलरी
  • महिला कर्मचारी
  • सैलरी का विरोध