इतना दिल पर मत लीजिए: सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई सूर्यकांत का 'कॉकरोच जनता पार्टी' विवाद पर बयान

Sanjay Dhiman | May 25, 2026, 16:37 IST
Photograph: (the sootr)
सीजेआई सूर्यकांत ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' विवाद पर कहा, इसे भावुकता से न लें। सोशल मीडिया पर फैल रहे फर्जी नैरेटिव पर कोर्ट सही समय पर विचार करेगी।

पांच पाइंट में समझें पूरा मामला

  • सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी विवाद को इतना दिल पर मत लीजिए।
  • फर्जी डिग्री वाले वकीलों और सिस्टम पर हमला करने वाले परजीवियों पर सीजेआई भड़के थे।
  • मुख्य न्यायाधीश ने साफ किया कि उन्होंने देश के युवाओं की कोई आलोचना नहीं की।
  • राष्ट्रीय सुरक्षा के चलते सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी का 'एक्स' अकाउंट ब्लॉक कर दिया।
  • कोर्ट ने इस विवाद से जुड़ी जनहित याचिकाओं पर तुरंत सुनवाई करने से साफ मना किया।

दिल्ली के गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक आजकल एक ही नाम गूंज रहा है। यह नाम कोई और नहीं बल्कि इंटरनेट पर वायरल हुई कॉकरोच जनता पार्टी है। देश के मुख्य न्यायाधीश यानी सीजेआई सूर्यकांत के एक बयान से यह पूरा मामला भड़का। इस पूरे डिजिटल ड्रामे को लेकर एक अधिवक्ता ने एक जनहित याचिका दाखिल कर दी। अधिवक्ता का कहना था कि इस विवाद से कोर्ट की बदनामी हो रही है।



लेकिन सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने इस पर अलग ही रुख अपनाया। उन्होंने याचिकाकर्ता वकील को सीधे शब्दों में कहा कि इस बात को दिल पर मत लीजिए। सीजेआई यह बयान भी अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।



अधिवक्ता की याचिका और सीजेआई का जवाब

अदालत की कार्यवाही शुरू होते ही अधिवक्ता ने अपनी जनहित याचिका सामने रख दी। उन्होंने सीजेआई को बताया कि इंटरनेट पर न्यायपालिका के खिलाफ जहर उगला जा रहा है। सोशल मीडिया पर जानबूझकर कोर्ट की छवि को खराब करने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने मांग की कि इस तथाकथित कॉकरोच जनता पार्टी की तुरंत जांच होनी चाहिए। इस पर सीजेआई सूर्यकांत ने मुस्कुराते हुए वकील को भावुक न होने की सलाह दी।



कोर्ट रूम की बहसों के कमर्शियल इस्तेमाल पर रोक की मांग

इस जनहित याचिका में एक और बहुत गंभीर मुद्दा उठाया गया था। याचिकाकर्ता वकील ने कोर्ट रूम की लाइव बहसों के कमर्शियल इस्तेमाल को रोकने की गुहार लगाई। आजकल लोग कोर्ट की वीडियो क्लिप्स बनाकर सोशल मीडिया से पैसे कमा रहे हैं। याचिकाकर्ता का तर्क था कि इससे पूरी कानूनी व्यवस्था का मजाक उड़ता है। लेकिन कोर्ट ने इस जनहित याचिका पर तुरंत सुनवाई करने से साफ मना कर दिया।



15 मई की वह चर्चित टिप्पणी, जो बनी सोशल मीडिया सनसनी

इस पूरे बड़े विवाद की असली शुरुआत बीते 15 मई को अदालत के भीतर हुई थी। एक वकील खुद को सीनियर एडवोकेट बनवाने के लिए कोर्ट पहुंच गए थे। उनकी इस जल्दबाजी और पैरवी पर चीफ जस्टिस सूर्यकांत का गुस्सा भड़क गया था। उन्होंने कह दिया था कि सिस्टम पर हमला करने वाले परजीवी हर जगह मौजूद हैं। सीजेआई ने कुछ युवाओं की तुलना बिना काम वाले कॉकरोच से कर दी थी।



मुख्य न्यायाधीश ने कहा- युवाओं की आलोचना की बात गलत

इस कॉकरोच वाले बयान पर देश भर में भारी बवाल मच गया है। मुख्य न्यायाधीश ने खुद सामने आकर इस गलतफहमी को दूर करने की कोशिश की। उन्होंने साफ कहा कि उनके बयान का निशाना देश की जेन-जी (Gen-Z) युवा पीढ़ी नहीं थी। उनकी नाराजगी सिर्फ उन लोगों से थी जो फर्जी डिग्री लेकर वकील बन जाते हैं। ऐसे फर्जी लोग सोशल मीडिया और आरटीआई का सहारा लेकर ब्लैकमेलिंग का धंधा चलाते हैं।



इंटरनेट की दुनिया में डिजिटल जंग: 'कॉकरोच जनता पार्टी'

सीजेआई के इस बयान के बाद महाराष्ट्र के एक एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके एक्टिव हुए। अमेरिका में बैठे इस शख्स ने इंटरनेट पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' नाम से पेज बना दिया। देखते ही देखते इस डिजिटल पेज से हजारों की संख्या में युवा जुड़ने लगे। लेकिन इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट के बाद सरकार ने इस अकाउंट को ब्लॉक कर दिया। राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने यह एक्शन लिया।



डिजिटल सेंसरशिप के खिलाफ नया हैंडल

अकाउंट ब्लॉक होने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक नया अभियान शुरू हो गया। अभिजीत दिपके ने हार न मानते हुए 'कॉकरोच इज बैक' नाम से नया हैंडल बनाया। इस नए पेज के जरिए उन्होंने सरकार और सिस्टम पर दोबारा तंज कसना शुरू किया। यह पूरा मामला अब इंटरनेट सेंसरशिप और फ्री स्पीच की बड़ी राजनीतिक बहस बन चुका है।



यह खबरें भी पढ़ें...



कॉकरोच जनता पार्टी: CJP का सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- ये तानाशाही रवैया



कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर इस तरह हो रही साइबर ठगी, एमपी पुलिस का अलर्ट जारी



भाजपा को पछाड़ने वाली कॉकरोच जनता पार्टी का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, बैकअप अकाउंट भी उड़ाया



रायपुर के 2 लाख से अधिक यूथ कॉकरोच जनता पार्टी के डिजिटल आंदोलन में हुए शामिल





Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • याचिकाकर्ता
  • सोशल मीडिया
  • जनहित याचिका
  • न्यायपालिका
  • GEN-Z
  • सीजेआई सूर्यकांत
  • कॉकरोच जनता पार्टी