सीएम अरविंद केजरीवाल की तबीयत ठीक , उज्ज्वल निकम को टिकट

Marut raj | Apr 27, 2024, 22:06 IST
CM Arvind Kejriwal health fine ticket to Ujjwal Nikam द सूत्र
दिल्ली शराब घोटाला केस में तिहाड़ जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल ( CM Arvind Kejriwal ) की मेडिकल रिपोर्ट आने, सीएम ममता के घायल होने सहित शनिवार की प्रमुख खबरें...

भोपाल. दिल्ली शराब घोटाला केस में तिहाड़ जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल ( CM Arvind Kejriwal ) की मेडिकल रिपोर्ट आने, सीएम ममता के घायल होने सहित शनिवार की प्रमुख खबरें...



उज्ज्वल निकम को टिकट


भाजपा ने मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से मौजूदा सांसद पूनम महाजन ( MP Poonam Mahajan ) की जगह उज्ज्वल निकम को उतारा। निकम ने मुंबई आतंकी हमले में शामिल अजमल कसाब को फांसी दिलाई।



ममता बनर्जी घायल


पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ( CM Mamata Banerjee ) हेलिकॉप्टर में चढ़ते समय लड़खड़ाकर गिर गईं। दुर्गापुर में यह घटनार हुई। ममता के पिछले महीने घर में गिर जाने से माथे पर चोट लगी थी



केजरीवाल की तबीयत ठीक


दिल्ली शराब घोटाला केस ( Delhi liquor scam case ) में तिहाड़ जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल का AIIMS के 5 डॉक्टरों ने हेल्थ रिव्यू किया और उनकी तबीयत ठीक बताई है।



बुरहानपुर- बैतूल में गिरे ओले


मध्य प्रदेश के बुरहानपुर-बैतूल में ओले गिरने के साथ ही छिंदवाड़ा में बारिश हुई। खंडवा में आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई।



हिंदू धर्म अपनाया


इंदौर में 3 महिलाओं समेत 7 लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया। हिंदू धर्म में शामिल होने के बाद ये सभी भगवा वस्त्र पहनकर खजराना मंदिर पहुंचे।



Tags:
  • सीएम ममता बनर्जी
  • CM Arvind Kejriwal
  • सीएम अरविंद केजरीवाल
  • Delhi liquor scam case
  • CM Mamata Banerjee
  • दिल्ली शराब घोटाला केस
  • उज्ज्वल निकम
  • सांसद पूनम महाजन
  • MP Poonam Mahajan