CM मोहन यादव आज बेंगलूरु में उद्योगपतियों से वन-टू-वन मीटिंग करेंगे, जानिए सीएम का पूरा शेड्यूल

Pratibha ranaa | Aug 08, 2024, 09:56 IST
CM Mohan Yadav In Bengaluru
सीएम मोहन यादव आज उद्योगपतियों से वन टू वन मीटिंग करेंगे। इसके साथ ही आईटी एवं आईटीईएस सेक्टर के उद्योगपतियों और टेक्सटाइल क्षेत्र के उद्योगपतियों के साथ राउंड टेबल मीटिंग होगी।

बेंगलूरु में इंटरेक्टिव सेशन का आज 8 अगस्त को आयोजन किया जा रहा है। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में इंटरैक्टिव सेशन में एक वीडियो फिल्म ‘एडवांटेज मध्य प्रदेश’ दिखाई जाएगी। ये फिल्‍म उद्योगपतियों को राज्य में लाभ और निवेश के अवसरों की डिटेल में जानकारी देगी।



इसके अलावा सीएम यादव उद्योगपतियों से वन टू वन मीटिंग करेंगे। इसके अलावा आईटी, आईटीईएस सेक्टर के उद्योगपतियों और टेक्सटाइल क्षेत्र के उद्योगपतियों के साथ राउंड टेबल मीटिंग भी करेंगे।



CM के कार्यक्रम कुछ इस तरह...

  • दोपहर 12 बजे इन्वेस्टर्स समिट
  • शाम 4.45 बजे इन्वेस्टर्स समिट स्थल से उदयपुरा बेंगलुरु
  • रात 8.30 उदयपुरा बेंगलुरु से एचएएल एयरपोर्ट बेंगलुरु पहुंचेंगे।
  • रात 9.45 बजे बेंगलुरु से भोपाल के लिए रवाना होंगे।
pratibha rana


thesootr links


द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • CM Mohan Yadav In Bengaluru
  • फिल्म एडवांटेज मध्य प्रदेश