कॉमेडियन यूट्यूबर भगतराम ने PM को लेकर किया नया ट्वीट, 2014 का वीडियो डालकर किया तंज, कहा- देख लो PM मोदी सच भी बोलते हैं
NEW DELHI. यूट्यूब पर अपनी कॉमेडी से गुदगुदाने और सामाजिक व्यवस्था समेत राजनीति पर तंज कसने वाले भगतराम अपने नए ट्वीट से चर्चा में हैं। उन्होंने साल 2014 का पीएम मोदी का एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि जो लोग कहते हैं कि मोदी जी कभी सच नहीं बोलते, यह वीडियो उन लोगों के मुंह पर कुरकुरा तमाचा है। सुना विरोधियो, मोदी जी क्या कह रहे हैं।
यह है वीडियो में
दरअसल वीडियो साल 2014 के आमचुनाव के प्रचार के दौरान का बताया जा रहा है, जिसमें मोदी जी मीट निर्यात से जुड़े एक सवाल पर कह रहे हैं कि मैं देखूंगा कि तत्कालीन एनडीए सरकार के सामने ऐसी क्या वजह थीं कि उस दौरान मीट निर्यात बढ़ा था। वहीं वीडियो में एक कट लगने के बाद मोदी यह कहते नजर आ रहे हैं कि ऐसा नहीं है, आप अपनी जानकारी को दुरुस्त कर लीजिए। केवल एक कम्युनिटी के लोग ही इसके पीछे हैं, ऐसा नहीं है। मेरे कई जैन मित्र भी हैं जो इस बिजनेस में लगे हुए हैं। वीडियो के साथ किए गए ट्वीट के अंत में लिखा है कि अब मत कहना कि मोदीजी कभी सच नहीं बोलते।
समसामयिक विषयों पर कटाक्ष
कॉमेडियन भगतराम समसामयिक विषयों पर सोशल मीडिया के जरिए हास्य और व्यंग के साथ-साथ कटाक्ष से भी नहीं चूकते। उनका एक हालिया ट्वीट कथित सनातनियों के खिलाफ भी बताया जा रहा है। ट्वीट में लिखा है कि दस प्रतिशत होने के बावजूद टनाटनी कहीं सर पे .... रहे हैं, कहीं नंगा कर के पीट रहे हैं, कहीं जीभ काटने को बोल रहे हैं, कहीं सर काटना चाह रहे हैं। सिर्फ़ इतना ही कर पा रहे हैं क्योंकि देश में आज लोकतंत्र है, संविधान है, क़ानून का राज है, चाहे जैसा भी है...
सोचकर देखिए, जब यह सब नहीं था, तब ये क्या करते होंगे! इसलिए 2024 के चुनाव के बाद हिंदू राष्ट्र बन जाना चाहिए, ताकि ये बेचारे अपने पुराने विशेषाधिकार फिर से प्राप्त कर सकें और निम्न वर्ग को उसके धर्म सम्मत सही स्थान पर पूरी तरह से पहुंचा सकें।