कंपनी ने प्रेग्नेंट महिला को नहीं दिया वर्क फ्रॉम होम तो कोर्ट ने ठोका 200 करोड़ का जुर्माना

Sandeep Kumar | Mar 22, 2026, 16:53 IST
pregnant woman work from
अमेरिका के ओहायो में एक प्रेग्नेंट महिला को वर्क फ्रॉम होम की अनुमति नहीं दी गई। महिला की समय से पहले डिलीवरी हुई और नवजात की मौत हो गई। कोर्ट ने इसे कंपनी की लापरवाही माना और 200 करोड़ का जुर्माना लगाया।

News in Short

  • अमेरिका में प्रेग्नेंट महिला को वर्क फ्रॉम होम की अनुमति नहीं दी गई।
  • महिला की समय से पहले डिलीवरी हुई और नवजात की मौत हो गई।
  • चेल्सी वॉल्श ने कंपनी से वर्क फ्रॉम होम की अनुमति मांगी थी।
  • कोर्ट ने कंपनी को दोषी मानते हुए 200 करोड़ का जुर्माना लगाया।

News in Detail

अमेरिका के ओहायो में एक प्रेग्नेंट महिला (pregnant woman ) को वर्क फ्रॉम होम की अनुमति नहीं दी गई। इसके कारण महिला की समय से पहले डिलीवरी हुई और नवजात की मौत हो गई। कोर्ट ने माना कि घर से काम करने की अनुमति मिलती, तो स्थिति अलग हो सकती थी। इस आधार पर कंपनी पर 200 करोड़ का जुर्माना लगाया गया।



शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा ब्रिटिश एयरवेज का विमान, यात्रियों को हुई परेशानी



वर्क फ्रॉम होम की अनुमति मांगी थी

चेल्सी वॉल्श, जो टोटल क्वालिटी लॉजिस्टिक्स (TQL) कंपनी में काम करती थीं, ने फरवरी 2021 में वर्क फ्रॉम होम की अनुमति मांगी थी। कंपनी ने उन्हें ऑफिस आकर काम करने या बिना सैलरी छुट्टी लेने का विकल्प दिया। चेल्सी को 22 फरवरी से ऑफिस आकर काम करना पड़ा। लगातार तीन दिन काम करने के बाद 24 फरवरी को उन्हें समय से पहले डिलीवरी हो गई।



भारत का पहली LPG वेंडिंग मशीन गुरुग्राम में लॉन्च, ATM की तरह रिफलिंंग होगा गैस सिलेंडर



नवजात की दुखद मौत

महिला की प्रेग्नेंसी हाई-रिस्क थी, और डॉक्टर ने उन्हें घर पर आराम करने और वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दी थी। लेकिन ऑफिस में काम करने की वजह से चेल्सी की बच्ची का जन्म 18 हफ्ते पहले हुआ था। जन्म के समय नवजात सांस ले रही थी और उसका दिल धड़क रहा था। लेकिन करीब डेढ़ घंटे बाद उसकी मौत हो गई।



बॉक्स ऑफिस पर Ustaad Bhagat Singh की सुनामी, पवन कल्याण ने धुरंधर 2 को चटाई धूल



कंपनी पर Court Fine

चेल्सी के परिवार ने कंपनी के खिलाफ केस किया। उनका कहना था कि अगर उन्हें घर से काम करने की अनुमति मिलती, तो यह घटना टल सकती थी। हैमिल्टन काउंटी की अदालत ने कंपनी को दोषी मानते हुए 2.25 करोड़ डॉलर (₹200 करोड़) का जुर्माना लगाया।कोर्ट ने इस घटना को दुखद हादसा बताते हुए कहा कि कंपनी को कर्मचारियों की स्थिति समझने की जरूरत थी।



अमेरिकी में प्रेग्नेंट महिलाओं के अधिकार

अमेरिका में प्रेग्नेंट महिलाओं को लेकर कई कानून हैं। प्रेग्नेंट वर्कर्स फेयरनेस एक्ट (PWFA) के तहत कंपनियों को सुविधाएं देनी होती हैं। प्रेग्नेंसी डिस्क्रीमिनेशन एक्ट (PDA) के तहत भेदभाव नहीं किया जा सकता। अमेरिकन्स विद डिसएबिलिटी एक्ट (ADA) के तहत गंभीर स्वास्थ्य समस्या में वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देनी होती है।



DLSA Korba Vacancy 2026: 10वीं पास के लिए 125 पदों पर सरकारी नौकरी, 30 मार्च लास्ट डेट



प्रेग्नेंट महिलाओं के कामकाजी अधिकार

दुनियाभर में प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए काम से जुड़े अधिकारों को लेकर विभिन्न नियम और कानून हैं। कुछ सामान्य नियम सभी देशों में लागू होते हैं। इन नियमों के तहत प्रेग्नेंट महिलाओं के साथ भेदभाव नहीं किया जा सकता। उन्हें वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी जा सकती है।





Tags:
  • अमेरिका
  • court fine
  • नवजात
  • वर्क फ्रॉम होम
  • pregnant woman