चर्चा में है राजस्थान, रशियन और राजनीति का कॉकटेल, जानिए पूरा मामला
राजस्थान की राजनीति में एक नए भूचाल की आहट है। पिछले कुछ दिनों से सियासी गलियारों में रशियन (Russian) को लेकर खूब चर्चा हो रही है। सवाल उठाया जा रहा है कि कौनसा नेता इस मामले में फंसा है? चर्चाओं के अनुसार इस नेता का कद काफी बड़ा है और इससे सत्ताधारी पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
खबरों के अनुसार हाल ही में विदेश दौरे से लौटने के बाद नेताजी दिल्ली के एक होटल में ठहरे थे, जहां एक रशियन नागरिक (Russian citizen) के साथ उनकी मौजूदगी की बात कही जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में इस पूरी घटना को कैद किया गया है, जिसे लेकर अब नेता जी की चिंताएं बढ़ गई हैं। माना जा रहा है कि अगर यह फुटेज पार्टी हाईकमान तक पहुंचती है, तो नेताजी की राजनीतिक स्थिति पर गहरा असर पड़ सकता है। हालांकि, अब तक इस नेता के नाम का खुलासा नहीं हुआ है।
पिछले विवाद के चलते पहले भी सुर्खियों में रहे हैं नेताजी
इस विवाद में फंसे नेताजी, सत्ताधारी पार्टी से ताल्लुक रखते हैं और पिछले कुछ समय से चर्चा में बने हुए थे। पहले चर्चा का विषय रशियन (Russian) नहीं था, बल्कि पारिवारिक मुद्दे को लेकर सवाल उठ रहे थे कि क्या उनके पारिवारिक सदस्य की हरकतों का खामियाजा नेताजी को भुगतना पड़ेगा?
कांग्रेस प्रवक्ता की पोस्ट ने डाला आग में घी
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinet) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की जिसमें उन्होंने "राजस्थान... होटल... रशिया..." लिखा। इस पोस्ट ने इस मामले को और ज्यादा सुर्खियों में ला दिया। अब सिर्फ राजस्थान ही नहीं बल्कि दिल्ली और अन्य राज्यों में भी लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि कौनसा नेता इस विवाद में फंसा है। हालांकि, कुछ वरिष्ठ नेताओं को इसका पता है, लेकिन कोई भी इस नेता का नाम लेने को तैयार नहीं है।
नए सेक्स स्कैंडल की आहट
राजस्थान की सियासत में यह चर्चा भी है कि राज्य में जल्द ही एक और सेक्स स्कैंडल सामने आ सकता है। इस स्कैंडल की संभावित वीडियो फुटेज के सोशल मीडिया पर वायरल होने की आशंका जताई जा रही है। आज के डिजिटल युग में किसी वीडियो को वायरल होने से रोकना लगभग असंभव हो गया है।
आपको बता दें कि पिछले साल राजस्थान के एक पूर्व विधायक का भी एक कथित अश्लील वीडियो वायरल हुआ था, जो काफी सुर्खियों में रहा था। दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद नेताजी को राहत मिली थी, लेकिन इस नए मामले में क्या होगा, यह आने वाला समय ही बताएगा।
चर्चा में राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री
समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह (IP Singh) ने राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
RJD ने भी ली चुटकी
RJD ने अपने X अकाउंट से पोस्ट पर लिखा, बीजेपी का उपमुख्यमंत्री दिल्ली के पांच सितारा होटल में रशियन के साथ पकड़ा गया। मामला रफा-दफा करने का प्रयास जारी!
पत्रकारों ने किया खबरों का खंडन
राजस्थान के कुछ पत्रकारों ने उप-मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा से जुड़ी इन खबरों के फेक बताया है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक