ADR रिपोर्ट में खुलासा: 28% महिला सांसद-विधायकों पर आपराधिक मामले, 17 अरबपति महिलाएं
चुनाव सुधारों पर काम करने वाली संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (Association for Democratic Reforms - ADR) ने हाल ही में देश की महिला सांसदों और विधायकों पर एक विस्तृत रिपोर्ट जारी की है।
17 महिला नेता हैं अरबपति, औसत संपत्ति ₹20.34 करोड़
एडीआर रिपोर्ट के अनुसार, 17 महिला नेताओं ने अपने चुनावी हलफनामों में 100 करोड़ रुपए या उससे अधिक संपत्ति घोषित की है। इनमें लोकसभा की 6, राज्यसभा की 3 और विधानसभा की 8 महिलाएं शामिल हैं। कुल मिलाकर सभी 512 महिला प्रतिनिधियों की संपत्ति ₹10,417 करोड़ है, जिससे पता चलता है कि हर एक के पास औसतन ₹20.34 करोड़ की संपत्ति है।
ये भी पढ़ें:
ADR की रिपोर्ट में देखिए कौन सी 10 बड़ी कंपनियों ने दिया राहुल और मोदी को तगड़ा चंदा
71% महिला नेता ग्रेजुएट या उससे ऊपर शिक्षित
ADR रिपोर्ट यह भी बताती है कि 71% महिला नेता ग्रेजुएट या उससे अधिक पढ़ी-लिखी हैं। वहीं 24% नेताओं ने 5वीं से 12वीं तक की पढ़ाई की है और 12 महिलाओं ने डिप्लोमा किया है। उम्र के आधार पर 64% महिला नेताओं की उम्र 41 से 60 साल, 22% की 25 से 40 साल और 14% की 61 से 80 साल के बीच है।
ADR की अन्य रिपोर्ट्स
- देश के 45% विधायक आपराधिक मामलों में आरोपी हैं। देश के 28 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों (UT) के 4123 विधायकों में से 4092 द्वारा दिए गए हलफनामे का विश्लेषण किया गया।
- तेलगू देशम पार्टी (TDP) के 134 में से 115 विधायक (86%) क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले हैं।
- चंद्रबाबू नायडू भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं, जिनकी संपत्ति 931 करोड़ रुपए से ज्यादा है, जबकि ममता बनर्जी सबसे गरीब हैं जिनकी संपत्ति केवल ₹15 लाख है।
- भारत की 2023-24 में प्रति व्यक्ति आय ₹1.85 लाख थी। इस समय मुख्यमंत्री की औसत आय ₹13.64 लाख रही, जो लगभग 7.3 गुना अधिक है।
BJP को मिला सबसे ज्यादा पैसा
ADR की रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2023-24 में भाजपा को सबसे ज्यादा ₹4,340.47 करोड़ चंदा मिला, जो कुल चंदे का 74.57% है। कांग्रेस को ₹1225.12 करोड़ और आम आदमी पार्टी को ₹22.68 करोड़ मिले।
भाजपा ने इस राशि का 51% खर्च किया, जबकि कांग्रेस ने 83.69% और AAP ने अपनी आय से अधिक (₹34.09 करोड़) खर्च कर डाले।
ये भी पढ़ें:
Madhya Pradesh के CM Mohan Yadav के पास कितनी संपत्ति ? क्या कहती है ADR रिपोर्ट
FAQ
- 1. ADR की रिपोर्ट में कितनी महिला नेताओं पर आपराधिक केस दर्ज हैं?
ADR के मुताबिक, कुल 512 महिला सांसदों-विधायकों में से 143 यानी 28% पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 78 पर गंभीर आरोप हैं जैसे हत्या और अपहरण। - 2. सबसे ज्यादा आपराधिक रिकॉर्ड किन पार्टियों की महिला नेताओं का है?
AAP की महिला नेताओं में सबसे ज्यादा 69% पर आपराधिक मामले हैं, इसके बाद TDP में 65% और कांग्रेस में 34% महिला नेताओं पर केस दर्ज हैं। - 3. महिला नेताओं की औसत संपत्ति कितनी है और कितनी अरबपति हैं?
512 महिला सांसदों-विधायकों की औसत संपत्ति ₹20.34 करोड़ है और 17 महिला नेता अरबपति (₹100 करोड़+ संपत्ति) हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक