IPL में आज CSK vs KKR की होगी टक्कर, क्या अपनी पहली जीत हासिल कर पाएगी किंग खान की टीम?

Aman Vaishnav | Apr 14, 2026, 08:07 IST
csk vs kkr ipl 2026 ms dhoni return update
आईपीएल में आज, 14 अप्रैल को चेन्नई और कोलकाता के बीच भिड़ंत होने वाली है। इस सीजन दोनों टीमों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। दोनों ही टीमें पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर मौजूद हैं।

News In Short

  • पॉइंट्स टेबल में चेन्नई 9वें और कोलकाता 10वें स्थान पर है।
  • सीएसके ने अब तक चार मैचों में एक जीत दर्ज की है।
  • चोट के बाद एमएस धोनी की मैदान पर वापसी हो सकती है।
  • कोलकाता नाइट राइडर्स इस सीजन पहली जीत की तलाश में है।
  • चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई का रिकॉर्ड हमेशा से ही शानदार रहा है।

News In Detail

आईपीएल 2026 के 22वें मैच में आज 14 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला होने वाला है। ये मैच दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि पॉइंट्स टेबल में दोनों ही टीमों की स्थिति ठीक नहीं है।



चेन्नई सुपर किंग्स टेबल में 9वें नंबर पर है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स सबसे नीचे 10वें नंबर पर है। ऐसे में दोनों टीमें जीत के लिए पूरी कोशिश करेंगी।



140e20f0-9ea


दूसरी जीत पर चेन्नई की नजर

ये शानदार मुकाबला चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स ने चार मैचों में से सिर्फ एक जीत हासिल की है। टीम को डेथ ओवर गेंदबाजी में काफी दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन पिछले मैच में घरेलू मैदान पर मिली जीत से उनका आत्मविश्वास थोड़ा बढ़ा है।



Sanju-12-453909


एमएस धोनी की वापसी

इस जीत में संजू सैमसन का अहम योगदान रहा था। संजू ने 56 गेंदों पर नाबाद 115 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। टीम के लिए एक और बड़ी खबर है कि इस मैच में एमएस धोनी की वापसी हो सकती है जो चोट के कारण बाहर चल रहे थे। अगर धोनी इस मैच में नहीं खेलते हैं, तो यह पहली बार होगा जब वह CSK और KKR के मुकाबले में नजर नहीं आएंगे।



ms-dhoni-30475662-16x9-268262


एक भी मैच नहीं जीती KKR

कोलकाता नाइट राइडर्स की बात करें तो KKR ने अब तक एक भी मैच नहीं जीता है। कोलकाता ने चार मैच खेले हैं, जिसमें से तीन में हार मिली है, जबकि एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया।



l26420260409233037-224946


हेड टू हेड में कौन आगे?

दोनों टीम के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स इस मुकाबले में भारी पड़ती है। दोनों टीमों के बीच अब तक 32 मैच खेले गए हैं। इनमें से CSK ने 20 बार जीत हासिल की है, जबकि KKR को 11 जीत मिली हैं और एक मैच बेनतीजा रहा है।



खास बात ये है कि चेपॉक में CSK का रिकॉर्ड बहुत शानदार रहा है। इस मैदान पर खेले गए 10 मैचों में से 8 में चेन्नई ने जीत दर्ज की है जो उनके घरेलू दबदबे को साफ दर्शाता है।



CSK-KKR-5-191797


ये खबरें भी पढ़िए...



क्रिकेट न्यूज: रायपुर एयरपोर्ट पर IPL 2026 का रोमांच! लाइव दिखाया जाएगा हर मैच



रायपुर में IPL के दो बड़े मैच; MI और KKR से भिड़ेगी कोहली की RCB, शाहरुख के आने की भी चर्चा



MPCA की नई पेंशन योजना, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू महिला क्रिकेटरों को मिलेंगे हर माह 12 हजार तक



महादेव के बाद सांई सट्टा ऐप की एंट्री; IPL में लाखों का दांव, पुलिस ने हाईटेक रैकेट को दबोचा



Tags:
  • क्रिकेट न्यूज
  • एमएस धोनी
  • चेन्नई सुपर किंग्स
  • कोलकाता नाइट राइडर्स
  • संजू सैमसन
  • आईपीएल 2026