थलपति विजय को लेकर CSK ने जारी की चेतावनी, फैंस से कहा ऐसा मत करना...

Aman Vaishnav | May 10, 2026, 12:19 IST
csk vs lsg chepauk stadium advisory thalapathy vijay
IPL 2026 में आज 10 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच शानदार मुकाबला होने वाला है। वहीं चेन्नई के फैंस के लिए एक बड़ी सूचना है। फ्रेंचाइजी ने एक चेतावनी जारी की है। फ्रेंचाइजी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि...

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का रोमांच अपने चरम पर है। आज 10 मई को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होने वाले मुकाबले से पहले एक अलग ही हलचल देखने को मिल रही है।



चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाले इस मैच से ठीक पहले फ्रेंचाइजी ने दर्शकों के लिए एक बेहद जरूरी और विशेष चेतावनी जारी की है।



CSK की फैंस से खास अपील

आज होने वाले इस मैच के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने समर्थकों से एक खास अपील की है।



फ्रेंचाइजी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि प्रशंसक स्टेडियम में किसी भी राजनीतिक दल या व्यक्ति से जुड़े बैनर, झंडे या होर्डिंग लाने से बचें। CSK का उद्देश्य खेल के दौरान केवल येलो जोश और क्रिकेट की भावना का जश्न मनाना है।



44ba0294-27b


थलपति का शपथ ग्रहण और CSK का मैच

इस चेतावनी के पीछे का बड़ा कारण तमिलनाडु की मौजूदा राजनीतिक हलचल है। आज यानी रविवार को ही तमिल सुपरस्टार और TVK प्रमुख थलपति विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।



विजय का यह शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया है। अभिनेता से राजनेता बने विजय के इस ऐतिहासिक पल को लेकर प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है। इसे देखते हुए सीएसके प्रबंधन ने स्टेडियम में राजनीतिक संवेदनशीलता को लेकर पहले ही सावधानी बरतने का फैसला किया है।



स्टैंड्स में न पहुंचे राजनीतिक जश्न

हालांकि सीएसके ने अपने संदेश में किसी विशेष दल या नेता का नाम नहीं लिया है। इस एडवाइजरी का समय सीधे तौर पर विजय के मुख्यमंत्री बनने के कार्यक्रम से मेल खाता है। तमिलनाडु TVK के नेता के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए इस बात की पूरी आशंका है कि प्रशंसक स्टेडियम के स्टैंड्स में भी राजनीतिक जश्न मनाने की कोशिश कर सकते हैं। इसी को नियंत्रित करने के लिए टीम ने क्रिकेट और खेल की भावना का हवाला दिया है।



स्टेडियम के गेट पर सख्त पहरा

फ्रेंचाइजी का संदेश बिल्कुल साफ है कि मैच का आनंद लें शोर मचाएं और अपनी टीम का समर्थन करें। राजनीतिक प्रतीकों को स्टेडियम के दरवाजे के बाहर ही छोड़ दें। यह एडवाइजरी इसलिए जारी की गई है ताकि चेपॉक का अनुशासित माहौल जस का तस बना रहे। साथ ही खेल के दौरान किसी भी प्रकार का राजनीतिक विवाद या टकराव न हो।



ये खबरें भी पढ़िए...



आईपीएल 2026: गुजरात ने राजस्थान को 77 रन से हराया



विजय थलपति बने तमिलनाडु के सीएम, कीर्तना समेत 9 विधायक ने ली मंत्री पद की शपथ



फैन क्लब से मुख्यमंत्री की दावेदारी तक, 15 साल में थलपति विजय ने कैसे जीता तमिलनाडु?



तमिलनाडु में थलपति विजय की जीत के पीछे भोपाल का यह नौजवान, जानें कौन है कपिल साहू



Tags:
  • चेन्नई सुपर किंग्स
  • लखनऊ सुपर जायंट्स
  • इंडियन प्रीमियर लीग
  • थलपति विजय
  • तमिलनाडु
  • CSK
  • आईपीएल 2026