CUET UG 2026 में टेक्निकल ग्लिच पर NTA ने मांगी माफी, 3765 छात्रों को मिलेगा नया मौका
CUET UG 2026: देशभर के कॉलेजों में एडमिशन के लिए होने वाली CUET UG 2026 परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। इस तकनीकी खराबी की वजह से हजारों छात्रों को भारी मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा।
यह घटना 30 मई की पहली शिफ्ट के दौरान कई परीक्षा केंद्रों पर देखने को मिली है। इसके बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने छात्रों और उनके पेरेंट्स से आधिकारिक तौर पर माफी मांगी है।
CUET UG में क्या तकनीकी खराबी आई थी
शनिवार, 30 मई को सुबह 9 बजे से CUET UG 2026 की पहली शिफ्ट की परीक्षा शुरू होनी थी। वहीं कंप्यूटर सिस्टम और सर्वर में तकनीकी ग्लिच आ गया थी। इसके कारण परीक्षा समय पर शुरू नहीं हो सकी।
परीक्षा केंद्रों पर सर्वर डाउन होने से भारी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस गड़बड़ी को ठीक करने में टेक्निकल टीम को लंबा समय लग गया। इसके चलते परीक्षा दो से ढाई घंटे की देरी से शुरू हो पाई।
बता दें कि, पहली शिफ्ट में हुई देरी का सीधा असर दूसरी शिफ्ट के एग्जाम पर भी पड़ा। NTA ने दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 3 बजे से बढ़ाकर शाम 4 बजे कर दिया था। इस समय बदलाव की जानकारी सभी छात्रों को उनके मोबाइल पर मैसेज भेजकर दी गई थी।
कितने छात्र प्रभावित हुए
NTA के आंकड़ों के मुताबिक, कुल 73 हजार 106 छात्र परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे थे। इन सभी उम्मीदवारों ने सेंटर पर अपना बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी पूरा कर लिया था।
गड़बड़ी के बावजूद करीब 69 हजार 341 छात्रों ने किसी तरह देरी से अपनी परीक्षा पूरी की। वहीं, एग्जाम में हो रही भारी देरी के कारण 3765 छात्र ज्यादा इंतजार नहीं कर सके। वे बिना परीक्षा दिए ही केंद्र से वापस लौट गए। वहीं, NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आधिकारिक बयान जारी किया है।
एजेंसी ने माना कि इस तकनीकी समस्या के कारण छात्रों को बहुत स्ट्रेस झेलना पड़ा। एजेंसी ने भरोसा दिलाया है कि किसी भी स्टूडेंट के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। जिन 3765 छात्रों ने बायोमेट्रिक कराया था और परीक्षा नहीं दे पाए, उन्हें दोबारा मौका मिलेगा।
CUET UG 2026 री-एग्जाम कब
NTA बहुत जल्द इन सभी अफेक्टेड कैंडिडेट्स की एक लिस्ट जारी करेगा। इसके साथ ही नया एग्जाम शेड्यूल भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। ये पूरी सीयूईटी यूजी परीक्षा आगामी 7 जून को समाप्त होने जा रही है। नया अकैडमिक सेशन समय पर शुरू करने के लिए री-एग्जाम मिड जून तक कराया जा सकता है। दूसरी शिफ्ट की परीक्षा अपने नए समय यानी शाम 4 बजे स्मूथली शुरू हुई।
परीक्षा कराने वाली कंपनी TCS ने क्या सफाई दी
सीयूईटी परीक्षा (CUET-UG re exam) का आयोजन करने वाली तकनीकी पार्टनर कंपनी TCS भी अब सामने आई है। टीसीएस के सीईओ और एमडी के कृतिवासन ने इस टेक्निकल ग्लिच पर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि सुबह की शिफ्ट में कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण देरी हुई थी। वहीं, उनकी टेक्निकल टीम ने इस सिस्टम एरर को तुरंत पूरी तरह ठीक कर लिया था।
राहुल गांधी ने परीक्षा सिस्टम पर उठाए सवाल
CUET UG EXAM केइस गड़बड़ी के बाद राजनीति भी गरमा गई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और परीक्षा प्रणाली पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि नीट, सीबीएसई और एसएससी के बाद अब सीयूईटी में भी बड़ी लापरवाही हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
ये खबरें भी पढ़ें...
NTA की CUET UG में अब छात्र हुए परेशान, एक्सपर्ट कमेटी पहले ही इसे लेकर चेता चुकी थी
CUET UG 2026: परीक्षा केंद्रों पर भारी बवाल, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा
CBSE OSM System Issue: 1 जून से खुलेगा पोस्ट-रिजल्ट एक्टिविटी पोर्टल
CBSE 12th Result Controversy: राजनाथ के घर बड़ी बैठक, शिक्षा मंत्री ने ली जिम्मेदारी