Amazon Prime Day Sale शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर अपराधी, तैयार किए फर्जी लिंक
Cyber Fraud Alert : आगामी 20 जुलाई से Amazon Prime Day Sale की शुरुआत होने जा रही है। इसको लेकर लोगों ने अपनी अपनी शॉपिंग लिस्ट भी तैयार कर ली है। वहीं सेल लाइव होने से पहले साइबर अपराधी एक्टिव हो गए हैं। ये लोगों की जमा पूंजी को मिनटों में उड़ाने के फिराक में हैं। साइबर जालसाजों ने कई फेक वेबसाइट्स और लिंक जनरेट किए हैं। जिसके जरिए वे लोगों को अपना शिकार बना सकें और उनके बैंक खातों से लाखों रुपए उड़ा सकें।
तैयार किए 25 फर्जी वेबसाइट
साइबर जालसाजों ने अमेजन से जुड़े 25 फर्जी वेबसाइटों के लिंक तैयार किए हैं। इसका खुलासा साइबर सिक्योरिटी वेबसाइट www.checkpoint.com ने किया है। साइबर सिक्योरिटी ने लोगों को इन लिंक पर क्लिक न करने की चेतावनी दी हैं।
इन लिंक्स पर ना करें क्लिक
- amazon-onboarding[.]com
- amazonmxc[.]shop
- amazonindo[.]com
- shopamazon2[.]com
- microsoft-amazon[.]shop
- amazonapp[.]nl
- shopamazon3[.]com
- amazon-billing[.]top
- amazonshop1[.]com
- fedexamazonus[.]top
- amazonupdator[.]com
- amazon-in[.]net
- espaces-amazon-fr[.]com
- usiamazon[.]com
- amazonhafs[.]buzz
- usps-amazon-us[.]top
- amazon-entrega[.]info
- amazon-vip[.]xyz
- paqueta-amazon[.]com
- connect-amazon[.]com
- user-amazon-id[.]com
- amazon762[.]cc
- amazoneuroslr[.]com
- amazonw-dwfawpapf[.]top
- amazonprimevidéo[.]com
जानें हैकर्स लिंक से कैसे उड़ाते हैं पैसे
साइबर अपराधी लोगों के बैंक खातों से पैसा उड़ाने के लिए मैसेज का इस्तेमाल करते हैं। ये मैसेज लोगों तक WhatsApp, Telegram, Email आदि के जरिए पहुंचता है। इसमें शॉपिंग ऐप के नाम से ऑफर की पेशकश की जाती है। साथ ही बंपर छूट मिलने की बात कही जाती है। इसके बाद हैकर्स वो फेक लिंक प्रोवाइड करते हैं, जिस पर जाकर लोग शॉपिंग कर सकें। हैकर्स इसी जानकारी का फायदा उठाते हैं और डेटा जमा कर बैंक खाते से पैसे उड़ा लेते हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक