पराली जलाने को लेकर दिल्ली की CM आतिशी ने मध्यप्रदेश पर लगाए आरोप

Sandeep Kumar | Nov 18, 2024, 20:58 IST
Delhi CM Atishi
पराली से दिल्ली में बढ़े प्रदूषण के लिए मुख्यमंत्री आतिशी ने मध्य प्रदेश समेत बीजेपी राज्यों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश, हरियाणा और उत्तरप्रदेश में सबसे अधिक पराली जलाई जा रही है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और खराब AQI का ठीकरा दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने पड़ोसी राज्यों पर फोड़ा हैं। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली के लोग बहुत परेशान हैं, सांस नहीं ले पा रहे हैं और ऐसा इसलिए है क्योंकि देशभर में पराली जल रही है। आतिशी ने कहा पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, यूपी, राजस्थान हर जगह पराली जल रही है। केंद्र सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है।



दिल्ली का AQI 450 के पार

पंजाब में कम हुआ पराली जलाना- सीएम

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि पूरे उत्तर भारत के सभी शहरों में AQI सीवियर, वेरी Poor, वाली कैटेगरी में है। उन्होंने कहा कि पराली जलाने के आंकड़े बता रहे है कि MP-UP सब जगह पराली जल रही है। केवल पंजाब ने पराली की घटना कम हुई है। इस साल पंजाब में पराली की घटना घटकर केवल 8404 हुई है। यूपी में इसमें 60 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।





राज्यों की सीमा नहीं देखता पराली का धुआं

आतिशी ने कहा मेरी केंद्र और बीजेपी से अपील है कि पराली का धुआं राज्यों की सीमा नहीं देखता। यह नहीं देखता कि कोई AAP के परिवार में पैदा हुआ बच्चा है या बीजेपी के परिवार में। मेडिकल इमरजेंसी है तो केंद्र को सामने आना पड़ेगा और कदम उठाना पड़ेगा। राजनीति करना बंद करें।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • AAP Aadmi Party
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • पराली जलाना
  • सीएम आतिशी
  • दिल्ली सीएम आतिशी
  • देश दुनिया न्यूज
  • पराली