दिल्ली सीएम आतिशी का दावा, पंजाब सीएम भगवंत मान के घर ईसी ने मारा छापा

Ravi Singh | Jan 30, 2025, 17:41 IST
CM Bhagwant Mann house raid
दिल्ली की सीएम आतिशी ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस पंजाब के सीएम भगवंत मान के घर पहुंच गई है। चुनाव आयोग (EC) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर पर छापा मारा है। ED की टीम दिल्ली में पंजाब के सीएम के घर की तलाशी ले रही है।

EC Raid: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की राजनीतिक सरगर्मी के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। चुनाव आयोग (EC) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर पर छापा मारा है। IED टीम दिल्ली में पंजाब के सीएम के घर की तलाशी ले रही है।



दिल्ली सीएम का दावा

दिल्ली की सीएम आतिशी ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस पंजाब के सीएम भगवंत मान के दिल्ली स्थित घर पर छापा मारने पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग दिनदहाड़े पैसे, जूते, चादरें बांट रहे हैं, लेकिन यह दिखाई नहीं देता। बल्कि वे एक चुने हुए मुख्यमंत्री के घर पर छापा मारने पहुंच जाते हैं।



फोन पर रेड की सुचना

आम आदमी पार्टी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया है। इसी क्रम में वह दिल्ली में जनसभाएं और रैलियां कर रहे हैं। सीएम मान सीएम आतिशी के साथ गुरुवार को अमृतपुरी गढ़ी पहुंचे और वहां रैली कर रहे हैं। इस रैली के दौरान भगवंत मान को एक फोन आया। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रैली के दौरान सीएम भगवंत मान ने फोन पर किससे बात की। बताया जा रहा है कि उन्हें फोन के जरिए पंजाब सीएम हाउस पर छापेमारी की जानकारी मिली। दिल्ली स्थित कपूरथला हाउस पर चुनाव आयोग ने छापा मारा। यह पंजाब के सीएम भगवंत मान का घर है। चुनाव आयोग की टीम सीएम हाउस की तलाशी ले रही है।



खबर अपडेट हो रही है...

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • अरविंद केजरीवाल
  • दिल्ली न्यूज
  • भगवंत मान
  • Bhagwant Mann
  • Punjab CM
  • Delhi assembly elections
  • सीएम आतिशी