दिल्ली शराब घोटाला में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बड़ी राहत, दोनों को क्लीन चीट

Sourabh Bhatnagar | Feb 27, 2026, 11:06 IST
delhi liquor policy case aap arvind kejriwal manish sisodia
दिल्ली की बहुचर्चित शराब नीति मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को सभी आरोपों से बरी कर दिया है।

News In Short

  • दिल्ली शराब घोटाले में ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आरोपमुक्त कर दिया है।
  • कोर्ट ने 23 लोगों को आरोपमुक्त किया, जिनमें पूर्व सीएम और डिप्टी सीएम शामिल हैं।
  • अदालत ने कहा कि आबकारी नीति में कोई साजिश या आपराधिक इरादा नहीं था।
  • कोर्ट ने CBI को फटकार लगाते हुए कहा कि फाइलों में महत्वपूर्ण जानकारी देने में देरी की गई।
  • इस फैसले के बाद केजरीवाल भावुक हो गए और उन्होंने खुद को ईमानदार बताया।

News In Detail

दिल्ली. राउज एवन्यू कोर्ट ने कहा कि मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई भी ठोस सबूत नहीं मिला। कोर्ट ने यह भी कहा कि सीबीआई द्वारा लगाए गए आरोपों में कोई दम नहीं था।

कोई आपराधिक षड्यंत्र भी साबित नहीं हुआ। कोर्ट ने यह माना कि प्रॉसिक्यूशन अपना केस साबित करने में विफल रहा।

इस दौरान कोर्ट ने कई बार सीबीआई पर नाराजगी भी जताई।

कोर्ट ने साफ कहा कि सिर्फ दावे करने से काम नहीं चलता। कोर्ट किसी भी आरोप पर तभी विश्वास कर सकती है, जब उसके पास ठोस और पर्याप्त सबूत हों।

कोर्ट से बाहर निकलते ही रोने लगे केजरीवाल

इस फैसले के बाद, पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल भावुक हो गए और कोर्ट (दिल्ली राउज एवेंन्यू कोर्ट) से बाहर निकलते समय रोने लगे। उन्होंने खुद को एक कट्टर ईमानदार नेता बताया। कोर्ट ने इस मामले में 23 अन्य लोगों को भी आरोपमुक्त किया है।

सीबीआई को कोर्ट की फटकार

कोर्ट ने सीबीआई को भी फटकार लगाई। जज जीतेन्द्र सिंह ने सुनवाई के दौरान कहा कि कभी जब आप बहुत फाइलें पढ़ते हैं तो फाइल आपसे बात करने लगती हैं। उन्होंने सीबीआई को इस मामले में कई गलतियों के लिए जिम्मेदार ठहराया है। कोर्ट ने कहा कि वह पहले दिन से कबूलनामा मांग रहे थे, लेकिन वह चार्जशीट के साथ नहीं दिया गया था।

सील बंद लिफाफे में जानकारी दी गई थी

सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कहा कि उन्होंने जानकारी सील बंद लिफाफे में दी थी, जिस पर कोर्ट ने नाराजगी जताई। स्पेशल जज ने कहा कि अब तक मुझे कन्फेशनल स्टेटमेंट की कॉपी तक नहीं दी गई। मैं सीबीआई के वकील से ईमानदारी की उम्मीद करता हूं।

आज़ाद भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र रचा: केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने अदालत के फैसले के बाद भावुक होते हुए कहा कि शराब घोटाले के मामले में उन पर लगाए गए सभी आरोपों को कोर्ट ने खारिज कर दिया और सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया।

इसे उन्होंने 'सत्य की जीत' बताया। केजरीवाल ने जज का धन्यवाद करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी ने आज़ाद भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र रचा और उनके पार्टी के बड़े नेताओं को खत्म करने के लिए जेल भेजा।

उन्होंने कहा कि उन पर झूठे आरोप लगाकर बदनाम करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने हमेशा ईमानदारी से जीवन जी है और अदालत ने भी उन्हें और मनीष सिसोदिया को 'कट्टर ईमानदार' बताया। साथ ही, केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से अपील की कि राजनीति के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं से खिलवाड़ न किया जाए।

दिल्ली शराब नीति केस की टाइमलाइन

  • केजरीवाल सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी पेश की।

  • लिफ्टिंग गवर्नमेंट वीके सक्सेना ने पुलिस से गड़बड़ी बताते हुए CBI जांच की मांग की।

  • CBI और ED ने अलग-अलग केस दर्ज किया।
  • CBI और ED ने अलग-अलग केस दर्ज किया।
  • दिल्ली सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी को रद्द कर दिया।

  • ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में केजरीवाल को 9 बार तलब किया।

  • दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी रोकने वाली याचिका खारिज की और ED ने उन्हें गिरफ्तार किया।

  • सुप्रीम कोर्ट ने 1 जून तक लोकसभा चुनावों के महीने भर के लिए जमानत दी।

  • केजरीवाल ने सरेंडर किया।
  • केजरीवाल ने सरेंडर किया।
  • राउज एवन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत दे दी।

  • ED ने ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की।

  • CBI ने केजरीवाल को गिरफ्तार किया और कोर्ट ने उन्हें 3 दिन के लिए CBI की हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

  • सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को ED केस में अंतिम जमानत दी, CBI केस में वह जेल में रहे।

  • मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से ED-CBI केस में जमानत मिली।

  • सुप्रीम कोर्ट ने AAP के विजय नायर को ED केस में जमानत दी।

  • CBI केस में केजरीवाल को जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा।

  • राउज एवन्यू कोर्ट ने CBI केस में केजरीवाल को न्यायिक हिरासत 25 सितंबर तक बढ़ाई।

  • सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाला केस में जमानत दी।

  • दिल्ली के राउज एवन्यू कोर्ट ने CBI केदिल्ली शराब घोटालामामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया है।

  1. दिल्ली के राउज एवन्यू कोर्ट ने CBI केदिल्ली शराब घोटालामामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया है।

ये खबरें भी पढ़ें...

मध्य प्रदेश के दामाद हैं अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, जानें इनसाइड स्टोरी

दिल्ली विधानसभा चुनाव : अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया चुनाव हारे

ग्रीनलैम लेमिनेट्स पर आयकर छापेमारी, दिल्ली और जयपुर की टीम ने की कार्रवाई

एमपी के कांग्रेस नेता को आधी रात को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, AI समिट में विरोध प्रदर्शन करने का आरोप

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • अरविंद केजरीवाल
  • AAP
  • दिल्ली शराब घोटाला
  • मनीष सिसोदिया
  • दिल्ली हाईकोर्ट
  • दिल्ली राउज एवेंन्यू कोर्ट
  • दिल्ली शराब घोटाला केस