देशभर में बारिश का तांडव; पंजाब में 43 मौतें, राजस्थान में 1000 घरों में भरा पानी, दिल्ली-NCR में बाढ़ से तबाही

Jitendra Shrivastava | Sept 05, 2025, 17:47 IST
Photograph: (thesootr)
दिल्ली-NCR, राजस्थान, पंजाब और कश्मीर में बाढ़, लैंडस्लाइड और भारी बारिश से भारी तबाही मची है। कई घर जलमग्न हो गए, फसलें बर्बाद हुईं और 43 लोग मर चुके हैं। कश्मीर में सड़कें भी बह गईं, जबकि पंजाब में 3.5 लाख लोग प्रभावित हैं।

देशभर में बारिश अपना विकराल रूप दिखा रही है।दिल्ली-NCR और आसपास के इलाकों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे नोएडा के कई सेक्टर जलमग्न हो गए हैं। यमुना नदी के खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण राजधानी दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बाढ़ का असर बढ़ गया है।



राजस्थान के अजमेर में बोराज तालाब का बांध टूटने से 1000 से अधिक घरों में पानी घुस गया और पंजाब में भी बाढ़ के कारण 43 मौतें हुई हैं। इस आपदा से 1,655 गांवों और 1.71 लाख हेक्टेयर फसलें प्रभावित हुई हैं।



मध्यप्रदेश

भारत में बारिश का अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है।मध्यप्रदेश में भी पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही मूसलधार बारिश (heavy rainfall) ने राज्य भर में बाढ़ की स्थिति पैदा कर दी है। इससे नदियां उफान पर हैं और जलाशय भर गए हैं। शुक्रवार, 5 सितंबर को राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के कारण कई सड़कें पानी में डूब गईं, पुल बह गए और कई लोगों की जान चली गई।



श्योपुर, इटारसी, और राजगढ़ जैसे क्षेत्रों में राहत कार्यों के दौरान लोगों को नदी में बहने से बचाया गया। वहीं, अन्य स्थानों पर जान-माल का बड़ा नुकसान हुआ है। इस बीच, ग्वालियर में अस्पताल पर आकाशीय बिजली गिरने, नीमच में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की गाड़ी के पानी में फंसने और अन्य जगहों पर बाढ़ के कारण आपातकालीन सेवाओं की स्थिति भी मुश्किल हो गई है।



दिल्ली-NCR में बाढ़

दिल्ली में बाढ़ का कहर दिख रहा है।दिल्ली-NCR में लगातार हो रही बारिश से यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। इसके परिणामस्वरूप, नोएडा के सेक्टर-135 और सेक्टर-151 जैसे इलाकों में बाढ़ आ गई है। इन इलाकों में 3 से 4 फीट तक पानी भरा हुआ है, जिससे घरों और सड़कों में जलभराव हो गया है।



दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में भी भारी बारिश जारी रहने के कारण यातायात प्रभावित हुआ है। हरियाणा के पंचकूला, हिसार, रोहतक और झज्जर में स्कूलों को बंद कर दिया गया है।



राजस्थान में बोराज तालाब टूटा

राजस्थान के अजमेर जिले में भारी बारिश के बाद बोराज तालाब की दीवार टूट गई, जिससे 1000 से ज्यादा घरों में पानी घुस गया। लोग छतों पर चढ़कर अपनी जान बचाने को मजबूर हुए। पानी का बहाव इतना तेज था कि कई वाहन बह गए और कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए।


अजमेर के इस हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन जलमग्न इलाकों में मदद पहुंचाने में कठिनाइयाँ आईं।



पंजाब में बाढ़ और तबाही

पंजाब में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। 43 लोगों की जान चली गई और 1,655 गांवों में करीब 3.5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। 1.71 लाख हेक्टेयर में खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। राज्य में अगले 5 दिन बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन स्थिति को लेकर कोई भी भविष्यवाणी करना मुश्किल है।



कश्मीर में बारिश और लैंडस्लाइड

कश्मीर में बारिश और लैंडस्लाइड के कारण स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे सहित सभी सड़कों का संपर्क कट गया। घाटी का देश के बाकी हिस्सों से संपर्क पूरी तरह से टूट गया है। झेलम नदी का जलस्तर अब खतरे के निशान से नीचे बह रहा है, जिससे राहत की उम्मीद जताई जा रही है।



कश्मीर में स्कूल और कॉलेज 6 सितंबर तक बंद कर दिए गए हैं ताकि लोग और प्रशासन बाढ़ और लैंडस्लाइड से निपटने के लिए तैयार रहें।


रामबन जिले में भारी बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण 283 घरों को नुकसान हुआ। 950 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢 🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩





Tags:
  • दिल्ली में बाढ़ का कहर
  • भारी बारिश
  • देशभर में बारिश
  • भारत में बारिश
  • heavy rainfall