DC vs GT: जीत की हैट्रिक पर दिल्ली की नजर, गिल की टीम को पहली जीत की तलाश
आज 08 अप्रैल 2026 की शाम एक बार फिर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में धमाल होने वाला है। यहां IPL 2026 के चौदहवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी।
इस बार ये मुकाबला सिर्फ दो टीमों का नहीं बल्कि आत्मविश्वास और संघर्ष का भी होगा। एक तरफ जहां दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले दो मैच जीतकर सीजन की शानदार शुरुआत की है और पॉइंट्स टेबल में अच्छी पकड़ बनाई है।
वहीं दूसरी और गुजरात टाइटंस अब तक अपनी पहली जीत की तलाश में हैं और उनका खाता भी नहीं खुल पाया है।
गिल की टीम में तालमेल की कमी
आईपीएल मेंएक समय था जब गुजरात टाइटंस अपनी मैच फिनिशिंग के लिए जानी जाती थी, लेकिन अब वो लय खोती नजर आ रही है। टीम के बल्लेबाज, खासकर मिडिल ऑर्डर में, दबाव के समय टिक नहीं पा रहे हैं।
कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में टीम अब भी अपना सही तालमेल खोज रही है। खासकर पंजाब किंग्स और राजस्थान के खिलाफ करीबी हार के बाद।
समीर रिजवी बने दिल्ली के हीरो
वहीं दिल्ली कैपिटल्स का आत्मविश्वास अब आसमान छू रहा है। उनके गेंदबाजों ने हाल के मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है और मुश्किल वक्त में विकेट लेकर टीम को बढ़त दिलाई है।
इस सीजन में युवा खिलाड़ियों का जलवा भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली के लिए समीर रिजवी सबसे बड़े हीरो बनकर उभरे हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम के टॉप ऑर्डर को नई ऊर्जा दी है।
गुजरात के लिए सबकी नजरें जोस बटलर और शुभमन गिल पर टिकी हैं। फैंस के इनसे बड़े स्कोर की उम्मीदें हैं।
दिल्ली और गुजरात के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
वहीं दिल्ली और गुजरात (दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस) के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में भी ज्यादा अंतर नहीं है। अब तक दोनों टीमों के बीच सात मुकाबले हो चुके हैं। इनमें से गुजरात टाइटंस ने चार और दिल्ली कैपिटल्स ने तीन मैच जीते हैं।
आंकड़े भले ही गुजरात के पक्ष में हों, लेकिन फिलहाल दिल्ली के अच्छे फॉर्म को देखते हुए वो बढ़त में नजर आ रही है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या दिल्ली अपनी जीत की लय बनाए रखती है। वहीं गुजरात टाइटंस भी ये मैच जीतकर इस सीजन में अपनी पहली जीत हासिल करना चाहेगी।
POINTS TABLE
ये खबरें भी पढ़िए...
MPCA की नई पेंशन योजना, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू महिला क्रिकेटरों को मिलेंगे हर माह 12 हजार तक
गली क्रिकेट खेलने वाली ग्वालियर की अनुष्का शर्मा का टीम इंडिया में चयन
रायपुर एयरपोर्ट पर IPL का रोमांच! लाइव दिखाया जाएगा हर मैच
IPL 2026 में एमपी के खिलाड़ी मचाएंगे धमाल, पहली बार 10 से ज्यादा खिलाड़ियों को मौका