प्रिंसिपल पर 80 छात्राओं की शर्ट उतरवाने का आरोप, BJP ने दी चेतवनी

Sourabh Bhatnagar | Jan 12, 2025, 15:36 IST
dhanbad accused principal ordering 80 girl students remove shirts
धनबाद जिले में दसवीं क्लास की छात्राएं परीक्षा देने के बाद एक दूसरे के शर्ट पर मैसेज लिखकर पेन डे मना रही थी। आरोप है कि इससे नराज प्रिंसिपल ने उनकी शर्ट उतरवा ली।

झारखंड के धनबाद में एक प्रतिष्ठित स्कूल में 10वीं की छात्राओं के साथ हुई घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने प्री-बोर्ड परीक्षा के दिन छात्राओं की शर्ट उतरवा दी और उन्हें केवल ब्लेजर पहनकर घर भेज दिया। इस घटना के बाद अभिभावक संघ और स्थानीय प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।



ऑटोग्राफ देने पर प्रिंसिपल नाराज

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, भड़के अभिभावक

घटना के सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद छात्राओं के अभिभावकों ने डीसी माधवी मिश्रा से मुलाकात की। उन्होंने प्रिंसिपल की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। अभिभावकों का कहना है कि इस घटना ने छात्राओं को मानसिक तनाव में डाल दिया है और उनकी बोर्ड परीक्षा की तैयारी प्रभावित हो रही है।



प्रशासन की जांच और कार्रवाई का आश्वासन

डीसी ने इस मामले की जांच के लिए एसडीएम, डीईओ और स्थानीय पुलिस की एक टीम गठित की। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि जांच के तहत सीसीटीवी फुटेज और प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है। वहीं, स्कूल प्रिंसिपल ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि छात्राओं को सिर्फ अनुशासन बनाए रखने के लिए डांटा गया था।



भाजपा ने घटना को बताया शर्मनाक

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए सरकार पर इसे दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे में प्रिंसिपल पर कार्रवाई नहीं हुई, तो भाजपा सड़क पर विरोध प्रदर्शन करेगी।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • National News
  • नेशनल न्यूज
  • MP
  • बिहार न्यूज
  • स्कूल
  • प्रिंसिपल
  • धनबाद
  • school principal
  • Bihar News Update
  • देश दुनिया न्यूज