तुम्हारी बेटी सेक्स रैकेट में फंस गई है... फर्जी कॉल सुनकर हार्ट अटैक से मां की मौत
आगरा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां डिजिटल अरेस्ट ने एक टीचर की जान ले ली। दरअसल शिक्षिका को यह कहकर डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश की गई कि उनकी बेटी सेक्स रैकेट में फंस गई है। यह सुनकर एक मां दहशत में आ गई और उसे हार्टअटैक आ गया। थोड़ी ही देर में उनका निधन हो गया।
डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुईं मालती वर्मा
जानकारी के मुताबिक 58 वर्षीय मालती वर्मा, आगरा के अछनेरा के राजकीय कन्या जूनियर हाई स्कूल में स्टूडेंट्स को पढ़ा रही थीं। इस दौरान उन्हें अचानक एक फोन आया। फोन में व्यक्ति ने कहा कि मैं पुलिस स्टेशन से बोल रहा हूं। आपकी बेटी 'सेक्स रैकेट' में फंस गई है। अगर आप 1 लाख रुपए भेज दें, तो हम उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। यह सुनकर मालती के पैरों तले जमीन खिसक गई। इस खबर ने मालती को इतना हिलाकर रख दिया कि उन्हें हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई।
क्या होता है डिजिटल अरेस्ट ?
क्या करें पीड़ित
जानकारों के अनुसार ऐसे मामलों में सजग रहना होगा, जांच एजेंसिया इस तरह किसी को फोन नही करती है। सजग रहकर उनसे पता, दफ्तर पूछो और पूरा परिचय व अन्य जानकारी मांगों। दबाव में आने की जरूरत नहीं है। ब्लैकमेल राशि डलवाने की बात कर रहा है तो इसकी शिकायत पुलिस में करें। अपने बैंक की डिटेल किसी से भी साझा नहीं करें और ना ही किसी को राशि ट्रांसफर करें।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें