दिवाली से पहले बदलेगा मौसम: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, एमपी-राजस्थान में बढ़ेगी ठंड

Amresh Kushwaha | Oct 25, 2026, 06:43 IST
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का मौसम अपडेट।
Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम दिवाली से पहले मौसम बदलने वाला है। छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मध्यप्रदेश के आधे हिस्से में 28 अक्टूबर से बारिश के आसार हैं। दूसरी ओर राजस्थान में तीन दिन मौसम साफ रहने के बाद ठंड बढ़ेगी। तीनों राज्यों में बारिश और गिरते पारे से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा।

मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 25 अक्टूबर 2026

MP Weather update: (मध्यप्रदेश का मौसम): दिवाली से पहले मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदल सकता है। मौसम केंद्र भोपाल ने 28 अक्टूबर को पूर्वी हिस्से में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया एक्टिव है। आने वाले दिनों में यह और मजबूत होकर डिप डिप्रेशन में बदल सकता है। इसका असर मध्य प्रदेश के मौसम पर भी देखने को मिलेगा।



28 अक्टूबर को आधे MP में बारिश के आसार

इस सिस्टम के असर से 28 अक्टूबर को प्रदेश के आधे हिस्से में बारिश हो सकती है। कहीं तेज बारिश होगी तो कहीं हल्की बारिश के आसार हैं। शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश हो सकती है।



इन जिलों में बूंदाबांदी और गरज-चमक

ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर में मौसम बदलेगा। जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और सिवनी में भी असर रहेगा। रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर और उमरिया में भी बूंदाबांदी हो सकती है। सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी बादल छा सकते हैं।



भोपाल-इंदौर में मौसम रहेगा साफ

भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और उज्जैन संभाग में मौसम साफ रहेगा। इन इलाकों में दिन के समय धूप खिली रहने का अनुमान है।



अगले 3 दिन बारिश के आसार नहीं

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश में कहीं भी बारिश का अनुमान नहीं है। इसके बाद 28 अक्टूबर से मौसम में बदलाव शुरू हो सकता है।



रात में बढ़ी ठंड, करौंदी सबसे ठंडा

बारिश थमने के बाद प्रदेश में रात के समय ठंडक बढ़ गई है। कटनी के करौंदी में सबसे कम 12.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। इंदौर में 13.4 डिग्री और अमरकंटक में 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दमोह और पचमढ़ी में 14 डिग्री दर्ज हुआ। शाजापुर और बैतूल में तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा।



दिन में भी पारा 30 डिग्री से नीचे

प्रदेश के ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री से नीचे चल रहा है। अमरकंटक, मलाजखंड, शिवपुरी, बैतूल और पचमढ़ी में तापमान 27.4 से 29.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।



अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में बारिश और ठंड दोनों

मौसम विभाग के मुताबिक अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में भी बारिश हो सकती है। नए सिस्टम का असर उत्तर-पश्चिमी हिस्से में देखने को मिलेगा। इसी दौरान रात के तापमान में भी गिरावट होगी। यानी महीने के आखिरी दिनों में बारिश के साथ ठंड का असर भी बना रहेगा।



छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 25 अक्टूबर 2026

CG Weather update: (छत्तीसगढ़ का मौसम): बंगाल की खाड़ी में बन रहे मौसम सिस्टम का असर छत्तीसगढ़ में दिखेगा। 27 अक्टूबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। रायपुर मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए बस्तर संभाग में रेड अलर्ट जारी किया है। यहां एक-दो जगहों पर 204 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हो सकती है।



28 और 29 अक्टूबर को भी भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक 28 और 29 अक्टूबर को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। बारिश के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक ठंड बढ़ने की संभावना कम है।



बंगाल की खाड़ी में मजबूत हो रहा सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार 24 अक्टूबर को मध्य और उससे लगे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना था। इसके शनिवार रात तक अवदाब में बदलने की संभावना है। 25 अक्टूबर तक यह गहरे अवदाब में बदल सकता है। इसके बाद 26 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में बदलने के आसार हैं। इसके असर से 27 अक्टूबर से बारिश तेज हो सकती है।



बस्तर के तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

अगले 24 घंटे में बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा में एक-दो जगह भारी बारिश हो सकती है। बालोद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कांकेर, बीजापुर, कोंडागांव और नारायणपुर में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं।



रायपुर समेत इन जिलों में भी बारिश संभव

रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग और राजनांदगांव में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं 27 और 28 अक्टूबर को दुर्ग, बालोद और राजनांदगांव में भारी बारिश के आसार हैं। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कोंडागांव, कांकेर और नारायणपुर में भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।



इन जिलों में भी भारी बारिश की संभावना

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और बिलासपुर में भी भारी बारिश हो सकती है। मुंगेली, बेमेतरा, कबीरधाम, बस्तर और बीजापुर में भी एक-दो जगह भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं।



राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 25 अक्टूबर 2026

Rajasthan weather update: (राजस्थान का मौसम): राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर शनिवार को भी देखने को मिला। चूरू समेत तीन जिलों में दोपहर बाद मौसम बदल गया। कई जगह बारिश के साथ ओले भी गिरे।



बारिश से 2 डिग्री तक गिरा पारा

बारिश के कारण तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट हुई। इससे रात में हल्की ठंडक महसूस हुई। वहीं पश्चिमी राजस्थान के जिलों में गर्मी का असर सबसे ज्यादा रहा।



आज से तीन दिन मौसम रहेगा साफ

मौसम विभाग के मुताबिक आज से अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है। अक्टूबर के आखिर में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आ सकता है। इसके असर से राजस्थान में फिर बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।



चूरू में बारिश के साथ गिरे ओले

शनिवार दोपहर बाद उत्तरी राजस्थान में मौसम बदल गया। चूरू, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में बादल छाए और तेज हवा चली। चूरू में बारिश के साथ ओले भी गिरे। वहीं श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई।



चूरू में दिन में भी महसूस हुई ठंडक

बारिश के बाद चूरू में अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री गिर गया। यहां दिन का तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। तापमान गिरने से दिन में भी हल्की ठंडक महसूस हुई।



अब आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार आज से प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। अगले तीन से चार दिनों तक कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है।

Tags:
  • मौसम रिपोर्ट
  • मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट
  • मध्यप्रदेश का मौसम
  • MP Weather update
  • CG Weather update
  • छत्तीसगढ़ का मौसम
  • Rajasthan weather update
  • राजस्थान का मौसम
  • weather update
  • मौसम विभाग