DL New Rules: ट्रैफिक नियम तोड़ा तो कटेंगे पॉइंट्स, रद्द होगा ड्राइविंग लाइसेंस

Manya Jain | Sept 04, 2026, 16:31 IST
driving license graded points system
केंद्र सरकार ड्राइविंग लाइसेंस और RC के लिए ग्रेडेड पॉइंट्स सिस्टम लाने की तैयारी कर रही है। नियम तोड़ने पर नेगेटिव पॉइंट्स जुड़ेंगे और सीमा पार करने पर लाइसेंस सस्पेंड हो सकता है।

सड़क पर गाड़ी चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करना हर वाहन चालक के लिए जरूरी होता है। लेकिन आज भी कई वाहन चालक ऐसे हैं, जो ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते।



ऐसे वाहन चालकों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार अब ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट यानी RC से जुड़ा ग्रेडेड पॉइंट्स सिस्टम लागू करने की तैयारी कर रही है। इस सिस्टम के तहत नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जबकि नियमों का पालन करने वालों को इसका फायदा भी मिल सकता है।



अगर आप भी सड़क पर गाड़ी चलाते समय ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं तो अब सावधान हो जाइए, क्योंकि सरकार इस नई व्यवस्था के जरिए ऐसे चालकों पर नकेल कसने की योजना बना रही है।



नियम तोड़ना पड़ेगा भारी

इस सिस्टम की जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दी है। अब ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वाले ड्राइवरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



अगर कोई वाहन चालक ट्रैफिक नियम तोड़ता है, तो उसके रिकॉर्ड में नेगेटिव पॉइंट्स जुड़ेंगे। अगर यह पॉइंट्स तय की गई सीमा तक पहुंच जाते हैं, तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड भी किया जा सकता है। जो ड्राइवर लगातार ट्रैफिक नियमों को तोड़ता रहेगा, उस पर आगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी।



नियम न तोड़ने वालों को मिलेगा फायदा

खास बात यह है कि जो लोग नियमों का पालन करेंगे, उन्हें इस सिस्टम से कुछ फायदे भी मिल सकते हैं। जिन ड्राइवरों का रिकॉर्ड अच्छा रहेगा, उन्हें इस सिस्टम का लाभ मिल सकता है। ऐसे ड्राइवर जो गाड़ी को जिम्मेदारी के साथ चलाएंगे, उन्हें इंश्योरेंस कंपनियों से इंसेंटिव भी मिल सकता है।



हालांकि जो लोग ट्रैफिक नियमों का बार-बार उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गंभीर या बार-बार नियम तोड़ने पर लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द भी किया जा सकता है। सरकार का मकसद है कि सड़क पर वाहन ट्रैफिक नियमों का पालन करके चलाया जाए, ताकि किसी भी तरह का हादसा न हो।



FAQ

  1. ग्रेडेड पॉइंट्स सिस्टम क्या है?
    यह एक नई व्यवस्था है, जिसके तहत ट्रैफिक नियम तोड़ने पर वाहन चालक के रिकॉर्ड में नेगेटिव पॉइंट्स जुड़ेंगे। तय सीमा तक पॉइंट्स पहुंचने पर ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड भी किया जा सकता है।
  2. इस नियम की जानकारी किसने दी है?
    इस नई व्यवस्था की जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दी है। यह सिस्टम ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, दोनों से जुड़ा होगा।
  3. नियम पालन करने वाले ड्राइवरों को क्या फायदा मिलेगा?
    अच्छा ड्राइविंग रिकॉर्ड रखने वाले चालकों को इस सिस्टम का सीधा लाभ मिल सकता है। साथ ही जिम्मेदारी से गाड़ी चलाने वाले चालकों को इंश्योरेंस कंपनियों से इंसेंटिव भी मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें...



Driving License: बिना RTO के चक्कर काटे घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाएं



MP में ड्राइविंग लाइसेंस और RC का इंतजार खत्म, अब मिलेंगे हाईटेक NFC कार्ड



एमपी में ड्राइविंग लाइसेंस: 100 नंबर का टेस्ट, 60 से कम तो फेल



ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब RTO के चक्कर का झंझट खत्म, लेकिन नाबालिग ने गाड़ी चलाई तो खैर नहीं!