कौन है दुबई की शहजादी, जिसने इंस्टाग्राम पर पति को तीन तलाक देकर खुद को इस रिश्ते से किया अलग

Pratibha ranaa | Jul 18, 2024, 09:32 IST
शहजादी
दुबई की शहजादी शेख माहरा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपने पति शेख माना बिन मोहम्मद बिन राशिद बिन माना अल मकतूम को तलाक दे दिया। उन्होंने तीन तलाक देते हुए खुद को इस रिश्ते अलग कर दिया।

अपने पति को इंस्टाग्राम पर तलाक देकर दुबई की शहजादी शेख माहरा बिंत सुर्खियों में हैं। महज एक साल की शादी और दो महीने की बेटी की मां ने अपने पति से तलाक लेकर खुद को इस रिश्ते से अलग कर लिया है।



बता दें, शेखा महरा बिंत मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम दुबई के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की बेटी हैं। वही शेखा महारा शेख मोहम्मद की 26 संतानों में से एक हैं और उनका निकाह भी काफी भव्य अंदाज में पिछले साल किया गया था।



कौन है शेख माहरा ?

शेख माहरा यूएई की प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की बेटी हैं। उनके पिता मोहम्मद बिन राशिद ने 6 शादियां की हैं। माहरा अपने पिता की कुल 26 संतानों में से एक हैं। उनकी मां जो ग्रिगोराकोस यूनानी हैं। हालांकि अब उनके माता- पिता अलग हो गए हैं। उनका एक छोटा भाई भी है- जिसका नाम अब्दुल्ला बिन मोहम्मद अल मकतूम है।



माहरा का जन्म 1994 में हुआ था। उन्होंने दुबई के एमबीआर स्कूल ऑफ गवर्नमेंट से ग्रेजुएशन किया है। उनका खुद का बिजनेस है। मई 2024 में माहरा ने बेटी को जन्म दिया था।



कौन हैं शहजादी के पूर्व पति?

शहजादी माहरा के पूर्व पति शेख माना बिन मोहम्मद बिन राशिद बिन माना अल मकतूम एक बिजनेसमैन हैं, जो कई व्यापार में शामिल हैं। उन्होंने दुबई के एमबीआर स्कूल ऑफ गवर्नमेंट से स्नातक की पढ़ाई की है।



राजकुमारी ने इंस्टाग्राम के जरिए दिया तलाक

निकाह की तस्वीरें की गईं डिलीट

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुबई की राजकुमारी ने लिखा कि डियर हसबेंड क्योंकि आप दूसरे लोगों के साथ ज्यादा ही बिजी हैं, मैं आपसे तलाक की घोषणा करती हूं। मैं आपको तलाक देती हूं, तलाक देती हूं, तलाक देती हूं। अपना ख्याल रखना, आपकी पूर्व पत्नी। अब दुबई की राजकुमारी ने सिर्फ यह पोस्ट नहीं लिखी है बल्कि अपने पति को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया है। निकाह की जितनी भी तस्वीरें थीं, वो भी अब डिलीट कर दी गई हैं।



किससे हुआ था निकाह

जानकारी के लिए पिछले साल मई में शेखा महरा बिंत मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने शेख माना से निकाह किया था। इस साल दो महीने पहले एक बेटी को भी जन्म दिया गया, उसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल रही थीं। वैसे छह हफ्ते पहले भी ऐसी अटकलें चली थीं कि दोनों का तलाक हो सकता है, उसका कारण यह था कि दुबई की राजकुमारी ने अपनी बेटी के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उसमें सिर्फ लिखा था- हम दोनों। तब कहा गया कि सबकुछ सही नहीं चल रहा।



pratibha rana


thesootr links


द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें







Tags:
  • दुबई की राजकुमारी शेखा महरा
  • राजकुमारी शेखा तलाक
  • who is Shaikha Mahra
  • शेख माहरा
  • Dubai Princess Sheikha Mahra Triple Talaq