चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने पहले भी इस्तीफा देकर चौंकाया था

Marut raj | Mar 09, 2024, 21:37 IST
चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने दिया इस्तीफा।
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इस्तीफा देकर चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने सभी को चौंका दिया है। इससे पहले भी जब उन्होंने IAS से इस्तीफा दिया था तो सभी को चौंका दिया था।


भोपाल. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इस्तीफा देकर चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ( Election Commissioner Arun Goyal ) ने सभी को चौंका दिया है। इससे पहले भी जब उन्होंने IAS से इस्तीफा दिया था तो सभी को चौंका दिया था। दरअसल, पिछली बार उन्होंने अपनी सेवानिवृत्ति से 40 दिन पहले इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया था। उस समय वह केंद्र में डेपुटेशन पर थे। उनके इस्तीफे को पंजाब व केंद्र सरकार ने एक ही दिन में स्वीकार भी कर लिया था और अगले ही दिन निर्वाचन आयोग का आयुक्त नियुक्त किया गया है। गोयल मूलरूप से पटियाला के रहने वाले हैं।



बीए में रहे टॉपर


अरुण गोयल के पिता पंजाबी यूनिवर्सिटी में गणित के प्रोफेसर रहे हैं। अरुण गोयल शुरू से ही पढ़ाई में काफी तेज रहे। मोदी कालेज पटियाला में वह बीए में टॉपर रहे थे। आइएएस में आने के बाद पंजाब और केंद्र में कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त रहे हैं। अरुण गोयल जो 1985 बैच के आइएएस अफसर हैं। गोयल पंजाब की सिरोमणी अकाली दल के काफी करीबी माने जाते हैं।







( चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने दिया इस्तीफा | Election Commissioner Arun Goyal resigned )



Tags:
  • चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने दिया इस्तीफा
  • Election Commissioner Arun Goyal resigned
  • चुनाव आयुक्त अरुण गोयल
  • Election Commissioner Arun Goyal