जानें फरवरी में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले देखें पूरी लिस्ट
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फरवरी महीने के लिए बैंक की छुट्टियों (बैंक हॉलिडे) की लिस्ट जारी कर दी है। आप इस महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। इस लिस्ट के मुताबिक, फरवरी में कुल 9 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें सार्वजनिक छुट्टियों के अलावा रविवार और दूसरा-चौथा शनिवार की साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल हैं।
फरवरी में सार्वजनिक छुट्टियां
लॉसर पर्व (18 फरवरी)
18 फरवरी को गंगटोक (सिक्किम) में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन लॉसर पर्व मनाया जाएगा। लॉसर पर्व तिब्बती नववर्ष के रूप में मनाया जाता है। यह सिक्किम का सबसे बड़ा सांस्कृतिक त्योहार है।
- 1 फरवरी को रविवार होने की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
- रविवार के कारण 8 फरवरी को भी सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी।
- दूसरे शनिवार के चलते 14 फरवरी को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
- 15 फरवरी को रविवार के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे।
- रविवार की वजह से 22 फरवरी को भी बैंकों में छुट्टी रहेगी।
- चौथे शनिवार के चलते 28 फरवरी को बैंकों में छुट्टी रहेगी।
छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (19 फरवरी) 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर बेलापुर, नागपुर, और मुंबई में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। यह दिन मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के रूप में मनाया जाता है, जिसे शिव जयंती भी कहा जाता है। राज्य स्थापना दिवस (20 फरवरी) राज्य स्थापना दिवस के मौके पर आइजोल और ईटानगर में 20 फरवरी को बैंक बंद रहेंगे। सप्ताहिक छुट्टियां
टेबल से समझें कब-कब है छुट्टियां
| तारीख (Date) | दिन (Day) | छुट्टी का कारण (Reason) | कहां बंद रहेंगे (Location) |
| 1 फरवरी 2026 | रविवार | साप्ताहिक छुट्टी | पूरे देश में |
| 8 फरवरी 2026 | रविवार | साप्ताहिक छुट्टी | पूरे देश में |
| 14 फरवरी 2026 | शनिवार | दूसरा शनिवार | पूरे देश में |
| 15 फरवरी 2026 | रविवार | साप्ताहिक छुट्टी | पूरे देश में |
| 18 फरवरी 2026 | बुधवार | लोसार पर्व | गंगटोक |
| 19 फरवरी 2026 | गुरुवार | छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती | बेलापुर, नागपुर, मुंबई |
| 20 फरवरी 2026 | शुक्रवार | राज्य स्थापना दिवस | आइजोल, ईटानगर |
| 22 फरवरी 2026 | रविवार | साप्ताहिक छुट्टी | पूरे देश में |
| 28 फरवरी 2026 | शनिवार | चौथा शनिवार | पूरे देश में |
ये खबरें भी पढ़िए... FASTag से लेकर पान-मसाला और सिगरेट की कीमतों तक, 1 फरवरी से बदल गए ये नियम गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, बजट डे पर आम आदमी को महंगाई का तगड़ा झटका! IG के इम्पैनलमेंट नियमों में बड़ा बदलाव, केंद्र में दो साल की सेवा अब अनिवार्य बैंक न्यूज: बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर बनें, 418 पदों पर भर्ती, जानें सिलेक्शन प्रोसेस