गोवा की साध्वी सैल के सिर सजा Femina Miss India 2026 का ताज, जानें इनकी स्टोरी

Kaushiki | Apr 19, 2026, 13:27 IST
1 / 6
फेमिना मिस इंडिया 2026
Femina Miss India 2026
Image credit : Kaushiki
Femina Miss India Competition: ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित 61वें फेमिना मिस इंडिया 2026 का ग्रैंड फिनाले बेहद धमाकेदार रहा। गोवा की रहने वाली साध्वी सैल ने अपनी बुद्धिमानी और ग्रेस से मिस इंडिया वर्ल्ड का ताज अपने नाम कर लिया है।
2 / 6
भावुक हुआ पल
miss india
Image credit : Kaushiki
ताज जीतने के बाद साध्वी काफी इमोशनल हो गईं और उन्होंने तुरंत अपनी मातृभाषा में मम्मी-पापा को फोन कर यह खुशखबरी दी, जिसे देख सबकी आंखें नम हो गईं।
3 / 6
भुवनेश्वर में बॉलीवुड का तड़का
Femina Miss India 2026
Image credit : Kaushiki
इस ग्रैंड शो में जीनत अमान, नेहा धूपिया और टेरेंस लुईस जैसे बड़े सितारे पहुंचे, वहीं सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपनी रोमांटिक आवाज से समां बांध दिया।
4 / 6
ब्यूटी विद ब्रेन का परफेक्ट मेल
Femina Miss India 2026
Image credit : Kaushiki
साध्वी सैल सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, बल्कि काफी टैलेंटेड भी हैं। उन्होंने इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है और वह सात अलग-अलग भाषाएं बोलने और लिखने में माहिर हैं। अब साध्वी इंटरनेशनल लेवल पर मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश का मान बढ़ाएंगी।
5 / 6
सफलता का मंत्र
Femina Miss India 2026
Image credit : Kaushiki
फेमिना मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में जीत के बाद साध्वी ने युवाओं को सलाह दी कि कभी भी अपनी तुलना दूसरों से न करें; खुद पर भरोसा रखना और कड़ी मेहनत करना ही सफलता की असली चाबी है।
6 / 6
इन राज्यों ने मारी बाजी
Femina Miss India 2026
Image credit : Kaushiki
गोवा की साध्वी सैल विनर बनीं, जबकि महाराष्ट्र की राजनंदिनी पंवार फर्स्ट रनर-अप और जम्मू-कश्मीर की श्री अद्वैता को सेकंड रनर-अप का खिताब मिला।