अयोध्या में राम मंदिर में विराजने वाली रामलला की मूर्ति की पहली तस्वीर देखिए, 200 किलो वजन, क्रेन से गर्भ गृह में लाई गई

Rahul Garhwal | Jan 19, 2024, 17:25 IST
अयोध्या में राम मंदिर में विराजने वाली रामलला की मूर्ति की पहली तस्वीर देखिए, 200 किलो वजन, क्रेन से गर्भ गृह में लाई गई
अयोध्या में राम मंदिर में विराजने वाली रामलला की मूर्ति की पहली तस्वीर देखिए।

AYODHYA. पूरे देश को 22 जनवरी का इंतजार है। अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। गुरुवार को रामलला की मूर्ति को गर्भ गृह में बने आसन पर रखा गया। इसी के साथ रामलला की मूर्ति की पहली तस्वीर सामने आ गई है।



रामलला की मूर्ति की पहली तस्वीर



GEJf4jOWAAAu5ga.jpeg


WhatsApp Image 2024-01-19 at 4.23.45 PM.jpeg


WhatsApp Image 2024-01-19 at 4.03.00 PM.jpeg


200 किलो की प्रतिमा



रामलला की मूर्ति का वजन 200 किलो है। उसे क्रेन से गर्भ गृह में लाया गया। कारीगरों ने 4 घंटे की मेहनत के बाद इसे आसन पर खड़ा किया। रामलला की प्रतिमा को गंध वास के लिए सुगंधित जल में और फिर अनाज, फल और घी में रखा जाएगा।



5 साल के बालक के रूप में रामलला



राम मंदिर में भगवान राम के बाल रूप की प्राण प्रतिष्ठा होगी। मूर्ति में श्री राम 5 साल के बालक के रूप में नजर आ रहे हैं। ये मूर्ति कर्नाटक के मैसूर के कलाकार अरुण योगीराज ने बनाई है। प्रतिमा 51 इंच की है। 51 अंक शुभ माना जाता है।



शालिग्राम पत्थर से बनी रामलला की मूर्ति



रामलला की मूर्ति का निर्माण शालिग्राम पत्थर से किया गया है। इस पत्थर से हिंदू धर्म के देवी-देवताओं की मूर्ति बनाई जाती है। शालिग्राम काले रंग के होते हैं। धार्मिक मान्यता के मुताबिक शालिग्राम विष्णु भगवान के विग्रह स्वरूप हैं। ये एक प्रकार का जीवाश्म पत्थर है जो नदियों की तलहटी या किनारों से इकट्ठा किया जाता है।



रामलला की पुरानी मूर्ति का क्या होगा ?



राम जन्मभूमि में रामलला की जो मूर्ति प्रकट हुई थी, वो अष्टधातु की है। उसकी लंबाई 9 इंच है। उस मूर्ति को गर्भ गृह में ही आसन पर विराजित किया जाएगा।



Tags:
  • अयोध्या राम मंदिर
  • राम मंदिर
  • RAM MANDIR
  • Ayodhya Ram Mandir
  • रामलला की मूर्ति
  • Ram Lalla Statue
  • First picture of Ram Lalla Statue
  • रामलला की मूर्ति की पहली तस्वीर