पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का लम्बी बीमारी के बाद 95 साल की उम्र में निधन

Sandeep Kumar | Aug 11, 2024, 24:50 IST
WhatsApp Image 2024
भारत के पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह लम्बी बीमारी के बाद गुरुग्राम के अस्पताल में शनिवार रात निधन हो गया है। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

पूर्व विदेश मंत्री कुंवर नटवर सिंह ( Former Foreign Minister Kunwar Natwar Singh ) का गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया है। नटवर सिंह के साथ फिलहाल उनके बेटे विधायक जगत सिंह मौजूद हैं। पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक थे



16 मई 1929 को हुआ था जन्म

भरतपुर जिले के गांव जघीना में 16 मई 1929 को कुंवर नटवर सिंह का जन्म हुआ था। नटवर सिंह अपने पिता गोविंद सिंह और मां प्रयाग कौर के चौथे बेटे थे। इन्होंने मेयो कॉलेज अजमेर और सिंधिया स्कूल ग्वालियर से शिक्षा प्राप्त की। उसके बाद दिल्ली से स्नातक की पढ़ाई की।



भारतीय विदेश सेवा में हुआ था चयन

साल 1953 में कुंवर नटवर सिंह ( Kunwar Natwar Singh ) का भारतीय विदेश सेवा में चयन हुआ। उन्होंने चीन, न्यूयॉर्क, पोलैंड, इंग्लैंड, पाकिस्तान, जमैका, जांबिया आदि देशों में सेवाएं दी। नटवर सिंह ने 1984 में भारतीय विदेश सेवा से इस्तीफा देकर कांग्रेस ज्वाइन कर ली। उन्होंने 1984 में आठवीं लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीतने के बाद राज्य मंत्री भी रहे थे।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह
  • नटवर सिंह का निधन
  • भारतीय विदेश सेवा में हुआ था चयन